एअर इंडिया ने जुलाई 2026 तक अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन (International Operations) में कमी करने का निर्णय लिया है. ATF की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और वैश्विक तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर लगी नई पाबंदियों ने परिचालन लागत बढ़ा दी है. इस कटौती से अमेरिका और यूरोप जाने वाले कुछ प्रमुख रूट्स की उड़ानों की संख्या कम हो सकती है, जिससे टिकट के दाम बढ़ने की भी संभावना है.
19 मई 2023 को जब ₹2,000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा हुई थी, तब ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के नोट चलन में थे. अब तक इसका 98.47 फीसदी हिस्सा वापस आ चुका है. बाजार में अब भी लगभग 1.53% नोट (करीब ₹5,400 करोड़ से अधिक मूल्य के) वापस आना बाकी हैं. 2,000 के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा अभी भी देश भर में रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है.
T20 Mumbai Womens League Players Auction: टी20 मुंबई महिला लीग के लिए ऑक्शन का आयोजन हुआ. इस ऑक्शन में 16 साल की एक खिलाड़ी काफी डिमांड में रही. इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए आकाश टाइगर्स ने जमकर पैसा खर्च किया. Sat, 02 May 2026 13:03:39 +0530