Responsive Scrollable Menu

पिता बने मुनव्वर फारुकी, पत्नी महजबीन ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर लगी बधाईयों की झड़ी

फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी महजबीन ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें वह पहले से दो बच्चों के पिता है और अब संतान के रूप में बेटी को पाकर बहुत खुश है।

बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर को पहली पत्नी से एक बेटा है और उनकी पत्नी महजबीन को पहली शादी से एक बेटी है। अब इन दोनों ने एक और बेटी का स्वागत किया है और इस तरह से तीन बच्चों के मां-बाप बन गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए मुनव्वर ने यह खुशखबरी शेयर की है।

पिता बने मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों के चेहरे पर नजर नहीं आ रहे लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हो लिखा घर में बरकत आई है, धन्य। अलहम्दुलिल्लाह, दुआओं में याद रखें। कॉमेडियन ने एक तस्वीर ऐसी शेर की है जिसमें उनकी पत्नी ने बेटी को हाथों में थाम रखा है और दूसरी तस्वीर में मुन्नवर अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं और नीचे उनकी बेटी की झलक दिखाई दे रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

लगा बधाईयों का सिलसिला

जैसे ही मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए में खुशखबरी शेयर की बधाईयों का तांता लग गया। इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटी उन्हें बधाई देते दिखाई दिए। गौहर खान से लेकर वरुण धवन, अवनीत कौर, मिस्टर फैसु, रणवीर अल्लाहबादिया, अली गोनी जैसे सितारों ने बधाई देते हुए बेटी पर खूब प्यार लुटाया।

बेटे के लिए दूसरी शादी

बता देंगे मुनव्वर ने साल 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी की थी। दोनों में शादी के बहुत निजी रखा था और आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की थी। हालांकि, फराह खान से बातचीत करने के दौरान मुन्नवर ने अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने बेटे मिकेल के लिए लिया था। बतौर कॉमेडियन जब मैं उसके साथ एक हफ्ता बताया तो मैं उसे जाने नहीं देना चाहता था। मुझे लगा कि उसे मेरी जरूरत है और उससे भी ज्यादा मुझे उसकी जरूरत थी।

मुलाकात में यह भी बताया कि मैं सभी ने उन्हें यह बताया कि उनकी 10 साल की बेटी है। हम दोनों की स्थिति बिल्कुल एक जैसी थी। वह मेरे जीवन की गुमशुदा कड़ी जैसी थी और हमारा भावनात्मक जुड़ाव हो गया। उससे मिलने की अगली ही दिन मैंने उसे प्रपोज कर दिया और यह सब कुछ सोच समझ कर किया गया था। अब ये दोनों 3 बच्चों के माता पिता है।

Continue reading on the app

ED के 70 साल पूरे, 94% कन्विक्शन रेट, 2.36 लाख करोड़ की संपत्ति अटैच, ड्रग्स और साइबर क्राइम पर बढ़ा फोकस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 70वें स्थापना दिवस पर निदेशक राहुल नवीन ने बताया कि एजेंसी ने बदलते आर्थिक अपराधों के अनुरूप अपनी रणनीति को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि ईडी का कन्विक्शन रेट 94 प्रतिशत है और वित्त वर्ष 2025‑26 में रिकॉर्ड 812 चार्जशीट दाखिल की गईं.

Continue reading on the app

  Sports

2 युवाओं को खोने का दर्द लेकर उतरी थी दिल्ली, RCB के मैच के बाद हुआ हादसा, कप्तान ने जीत किया यज्ञ और अभव को समर्पित

दिल्ली कैपिटल्स टीम को राजस्थान पर मिली जीत भावुक कर देने वाली थी. कप्तान अक्षर पटेल और  कोच हेमांग बदानी ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने पिछले मुकाबले के बाद दो युवा फैन यज्ञ भाटिया और अभव भाटिया को एक रोड एक्सीडेंट में खो दिया. टीम की जीत उनको समर्पित करते हैं. Sat, 2 May 2026 10:26:58 +0530

  Videos
See all

Bengal Revoting: मतदाता ने दोबारा मतदान कराए जाने पर BJP पर लगाए गंभीर आरोप | TMC | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:19:13+00:00

Petrol Diesel Price Hike News: आपकी जेब पर पड़ेगा असर, बढ़ सकते हैं Petrol-Diesel के दाम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:22+00:00

Bengal Revoting: 'कितनी बार वोटिंग कराओं, जीतेंगी तो दीदी ही' #shortsviral #tmcvsbjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:20:00+00:00

US Iran Israel War News Updates: अमेरिका के नाकेबंदी से ईरान को भारी नुकसान | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T04:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers