Responsive Scrollable Menu

टुनटुन दीदी के हाथों का जादू... समोसे की ऐसी बिक्री देखी नहीं होगी, पलक झपकते ही लोग कर जाते हैं चट, जानें रेसिपी

Ranchi TunTun Didi Samosa: रांची में टुनटुन दीदी की सड़क किनारे समोसा दुकान की जबरदस्त डिमांड है. यह हर रोज 700 से 800 समोसे बिकते हैं. यहां समोसा खाने वालों की भीड़ लगी रहती है. आइये जानते हैं उनकी रेसिपी के बारे में.

Continue reading on the app

क्या हल्दी कर सकती है डायबिटीज में दिल की सुरक्षा? करक्यूमिन पर रिसर्च ने जगाई उम्मीद

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। हल्दी भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे हम रोजमर्रा के खाने में बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब विज्ञान भी इस साधारण दिखने वाली चीज में छिपी खासियतों को गंभीरता से समझने लगा है। हाल ही में सामने आए एक शोध ने हल्दी के प्रमुख तत्व करक्यूमिन को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए।

करक्यूमिन वही प्राकृतिक तत्व है, जो हल्दी को उसका पीला रंग देता है। लंबे समय से इसे सूजन कम करने और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने के लिए जाना जाता रहा है। यही वजह है कि आयुर्वेद से लेकर आधुनिक शोध तक, दोनों में इसकी चर्चा होती रही है। अब एक नए अध्ययन में यह संकेत मिला है कि करक्यूमिन दिल और खून की नसों को भी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। खासकर उन लोगों में, जिन्हें टाइप 1 डायबिटीज़ है।

टाइप 1 डायबिटीज़ में शरीर खुद इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। इससे खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ता है। दिल और धमनियां भी इससे अछूती नहीं रहतीं। समस्या यह है कि कई बार इंसुलिन लेने के बाद भी इन रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता रहता है। यही कारण है कि डायबिटीज़ के मरीजों में दिल की बीमारी का खतरा सामान्य लोगों से ज्यादा होता है। ऐसे में वैज्ञानिक लगातार ऐसे विकल्प खोज रहे हैं, जो दिल और धमनियों की सुरक्षा कर सकें।

इसी क्रम में एक अध्ययन फिलहाल चूहों पर किया गया है, जिनमें टाइप 1 डायबिटीज़ थी। इस स्टडी को 2026 के अमेरिकन फिजियोलॉजी शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा। अध्ययन में कुछ चूहों को करक्यूमिन दिया गया, जबकि बाकी को नहीं। एक महीने बाद जब दोनों समूहों की तुलना की गई, तो जिन चूहों को करक्यूमिन मिला था, उनकी रक्त वाहिकाएं कहीं अधिक स्वस्थ थीं। शोधकर्ताओं ने हीट शॉक प्रोटीन 70 नामक एक प्रोटीन का भी अध्ययन किया। ये प्रोटीन कोशिकाओं को तनाव से बचाता है। शोध में इसका संतुलन भी सुधरता दिखा।

इतना ही नहीं, दिल से खून ले जाने वाली मुख्य धमनी (महाधमनी) भी करक्यूमिन लेने वाले चूहों में बेहतर हालत में पाई गई। इससे संकेत मिलता है कि यह तत्व नसों की मजबूती और लचीलापन बनाए रखने में मदद कर सकता है।

हालांकि ये नतीजे बहुत उम्मीद जगाते हैं और करक्यूमिन को लेकर पहले से ही मौजूद संभावनाओं को बहुत आगे बढ़ाते हैं। लेकिन, यह रिसर्च अभी इंसानों पर नहीं, बल्कि जानवरों पर हुई है। इसलिए इसे सीधे इलाज मान लेना सही नहीं होगा। दूसरी बात यह भी जाननी जरूरी है कि सिर्फ ज्यादा हल्दी खाने या बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट लेने से वही फायदा मिलेगा, यह भी अभी तय नहीं है। रिसर्च में इस्तेमाल की गई मात्रा और उसे शरीर में पहुंचाने का तरीका काफी अलग होता है।

इन सबके बावजूद, इस अध्ययन से एक बात साफ होती है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को लेकर भविष्य में और बड़े स्तर पर शोध हो सकता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए दिल से जुड़ी परेशानियों को कम करने का एक संभावित रास्ता बन सकता है। आने वाले समय में इंसानों पर होने वाले शोध ही तय करेंगे कि यह खोज कितनी कारगर साबित होती है।

फिलहाल सबसे जरूरी है संतुलित जीवनशैली- जैसे सही खानपान, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज। इसलिए अगर आप कोई नया सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि हर शरीर अलग होता है और बिना सही जानकारी के लिया गया कदम नुकसान भी पहुंचा सकता है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs MI: धोनी-रोहित के बिना होगा आईपीएल का 'एल क्लासिको', प्लेऑफ के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी

CSK vs MI Preview: आईपीएल 2026 में शनिवार को होने वाला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि करो या मरो की स्थिति जैसा बनता जा रहा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में पीछे छूटती दिख रही और अब हर मैच उनके लिए बेहद अहम हो गया।

आमतौर पर मई का महीना मुंबई इंडियंस के लिए वापसी का समय माना जाता है लेकिन इस बार कहानी अलग नजर आ रही। 8 मैचों के बाद टीम अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। हालांकि तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शानदार पारी ने उम्मीद जगाई थी लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके से हार ने टीम की रफ्तार रोक दी।

दोनों टीमों को प्लेऑफ के लिए जीत जरूरी
वहीं सीएसके की हालत थोड़ी बेहतर है लेकिन वे भी सुरक्षित स्थिति में नहीं हैं। टीम फिलहाल छठे स्थान पर और मुंबई से सिर्फ एक जीत आगे। पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें उनसे काफी आगे निकल चुकी हैं, ऐसे में अब दोनों टीमों के लिए कोई भी चूक भारी पड़ सकती।

धोनी और रोहित के बिना उतरेंगी दोनों टीमें 
इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के लिए एक बड़ी चिंता उनके अनुभवी खिलाड़ियों की फिटनेस है। महेंद्र सिंह धोनी (पिंडली की चोट) और रोहित शर्मा (हैमस्ट्रिंग) के खेलने की संभावना कम है। ये दोनों खिलाड़ी सालों से इस राइवलरी की पहचान रहे। वहीं नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या अब तक अपनी टीमों पर पूरी तरह प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

प्लेइंग-11 को लेकर भी समस्या
दोनों टीमों की एक और बड़ी समस्या उनकी प्लेइंग इलेवन को लेकर है। मुंबई ने इस सीजन में अब तक 22 खिलाड़ियों को आजमाया है जबकि सीएसके 19 खिलाड़ियों का उपयोग कर चुकी है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल भी दोनों टीमों ने उलझन भरे तरीके से किया, जिससे संतुलन प्रभावित हुआ है।

टीम न्यूज की बात करें तो सीएसके में धोनी के बाहर रहने की संभावना है जबकि मुंबई में रोहित शर्मा भी शायद इस मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में दोनों टीमों को अपने संयोजन में बदलाव करने पड़ सकते हैं।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच और हालात की बात करें तो यह मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जहां पहले भी बड़े स्कोर बने हैं। यहां गेंद में उछाल और गति रहने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।

स्पिन गेंदबाजी में इस बार अलग ही नाम सामने आए हैं। सीएसके के अकील हुसैन और मुंबई के एएम गजनफर ने शानदार प्रदर्शन किया है। हुसैन ने पहले मुकाबले में 4 विकेट लेकर मुंबई को करारी हार दी थी, जबकि गजनफर ने पावरप्ले में विकेट निकालकर अपनी टीम को मजबूती दी है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की लड़ाई बन चुका है।

Sat, 02 May 2026 11:34:13 +0530

  Videos
See all

करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा सायरन, आपदा सिस्टम के अलर्ट का सायरन #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:06:33+00:00

Big Breaking on West Bengal Repoll 2026 LIVE: एकतरफा मतदान शुरू! | TMC Vs BJP | Mamata Vs Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:13:17+00:00

Kedarnath Dham Row: केदारनाथ में 'VIP दर्शन' पर संग्राम! तीर्थ पुरोहितों ने BKTC अध्यक्ष को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:02:48+00:00

Pune Crime News: पुणे में मासूम की रेप, हत्या के खिलाफ प्रदर्शन | Pune Masoom Rape #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:09:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers