Responsive Scrollable Menu

पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11 और हेड टू हेड... CSK VS DC मैच से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

CSK VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे सफल टीमों की प्रतिद्वंदिता काफी मशहूर है. हालांकि, ये सीजन अब तक इन दोनों ही टीमों के लिए कुछ खास नहीं रहा है. लेकिन, फिर भी जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो यकीनन कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है. तो आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले आपको इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देते हैं और जानते हैं कि मैच के दौरान चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा, चिदंबरम स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी, संभावित इलेवन और हेड टू हेड स्कोर क्या कहते हैं...

चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा?

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा. शनिवार को होने वाले इस मैच के दौरान बारिश की प्रिडिक्शन महज 1% ही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बारिश मैच पर शायद ही असर डाले और CSK VS MI के बीच पूरे 20-20 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है. तापमान 37 से 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 68% रहने की संभावना है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड?

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और सूखी होती है, जो स्पिनरों को काफी मदद करती है. हालांकि, हाल के मैचों में यह एक संतुलित सतह बन गई है, जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स हावी हो जाते हैं.

CSK VS MI Head to Head

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों ने ही 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. CSK VS MI के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 19 मैच सीएसके ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 219 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 79 रनों का रहा है.

  • कुल मैच - 40
  • मुंबई इंडियंस ने जीते - 21
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते - 19

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा है CSK और MI का रिकॉर्ड?

एम चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स का होमग्राउंड है. चेन्नई ने अब तक इस मैदान पर 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 54 मैच CSK ने जीते हैं, 30 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है. ऐसे में एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके का विनिंग प्रतिशत 63.52 का रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में मुंबई ने जीत दर्ज की है और 9 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का विनिंग प्रतिशत 55 है.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, नमन धिर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एम गजनफर, अश्विनी कुमार.

ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल। अमन खान, रामकृष्ण घोष

ये भी पढ़ें: टॉप-4 की तीन का खेल बिगाड़कर प्लेऑफ में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेगी ये टीम, नहीं जा रहा है किसी का ध्यान

Continue reading on the app

अमेरिका ने ट्रेड डील तोड़ी तो ऑटो टैरिफ पर हमारे ‘सभी विकल्प खुले’: यूरोपीय यूनियन

ब्रसेल्स/वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय यूनियन ने शनिवार को कहा कि यदि अमेरिका साझा व्यापार समझौते के विपरीत कदम उठाता है, तो वह अपने हितों की रक्षा के लिए “सभी विकल्प खुले” रखेगा। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ से आयातित कारों और ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी के बाद आई है।

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा, “हम एक स्थिर और परस्पर लाभकारी ट्रांस-अटलांटिक संबंध के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। लेकिन यदि अमेरिका संयुक्त बयान के अनुरूप नहीं चलता, तो हम अपने हितों की रक्षा के लिए सभी विकल्प खुले रखेंगे।”

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यूरोपीय संघ पिछले साल हुए समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को सामान्य विधायी प्रक्रिया के अनुसार लागू कर रहा है और इस दौरान अमेरिकी प्रशासन को लगातार जानकारी दी जा रही है। साथ ही, ब्रसेल्स वॉशिंगटन से समझौते के तहत उसकी प्रतिबद्धताओं को लेकर स्पष्टता भी मांग रहा है।

पिछले वर्ष हुए ईयू-अमेरिका व्यापार समझौते के अनुसार, यूरोपीय संघ ने अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों पर टैरिफ निलंबित करने और कृषि-खाद्य उत्पादों के लिए टैरिफ-रेट कोटा लागू करने पर सहमति जताई थी। इसके बदले में अमेरिका ने अधिकांश यूरोपीय उत्पादों पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लागू करने का वादा किया था।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ से आने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ मौजूदा व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है।

मरीन वन से रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा, “हमने यूरोपीय संघ से आने वाली कारों पर टैरिफ बढ़ाया है क्योंकि वे हमारे व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहे थे। यह अमेरिका के लिए अरबों डॉलर लाएगा और कंपनियों को अपने उत्पादन को तेजी से अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करेगा।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस कदम का उद्देश्य वैश्विक वाहन निर्माताओं को अमेरिका में निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल अमेरिका में 100 अरब डॉलर से अधिक के ऑटो प्लांट्स निर्माणाधीन हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और मैक्सिको से हो रहे निवेश शामिल हैं।

टैरिफ बढ़ोतरी के इस फैसले को अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार तनाव में नई बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऑटो सेक्टर में, जो लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद का केंद्र रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह विवाद बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं और आर्थिक स्थिरता पर भी पड़ सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: 6 गेंदों में बचाने थे 6 रन, फिर 22 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने फेंका करिश्माई ओवर, टीम को फाइनल में पहुंचाया

Islamabad United vs Hyderabad Kingsmen: पाकिस्तान सुपर लीग में एक रोमांचक मैच देखने को मिला, हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ आखिरी ओवर में 6 रन डिफेंड करके जीत अपने नाम की. Sat, 02 May 2026 06:47:40 +0530

  Videos
See all

Iran Israel Us War Update Live : 02 May 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:40:54+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! | Hormuz | Trump Vs Mojtaba | 01 May #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:38:58+00:00

भारत की महिला क्रिकेट में हो रही है क्रांति [Women’s World Cup win sparks cricket boom in India] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:35+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी का ये नया वीडियो वायरल | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers