Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 02 May 2026: आज 2 मई का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 02 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  02 मई 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 02 मई 2026

वार- शनिवार

तिथि- प्रथम ज्येष्ठ प्रतिपदा सुबह 12 बजकर 50 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.

नक्षत्र-  विशाखा नक्षत्र होगा

योग-  व्यातीपात योग और वरीयान योग

करण- बालव, कौलव और तैतिल करण

दिशा शूल- पूर्व दिशा

दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में सुबह 12:29 मिनट तक उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 44 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 02 मई शाम 07:38 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 03 मई को सुबह 06:33 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 मिनट से 05:08 मिनट तक.

अमृत काल- रात 09:24 बजे से रात 11:10 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल सुबह 09 बज से 10 बजकर 30 तक रहेगा.
  • यम गण्डक दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक रहेगा.
  • गुलिक काल सुबह 05:57 मिनट से सुबह 07:33 बजे तक रहेगा.
  • आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:40 मिनट से सुबह 08:31 मिनट तक.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Kurma Jayanti 2026: आज कूर्म जयंती पर कैसे करें पूजा? जानें पूरी विधि और कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच जंजान में बम धमाके से 14 आईआरजीसी जवानों की मौत, दो घायल

ईरान और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष खत्म होने के बाद भी खतरा टला नहीं है. उत्तर-पश्चिमी ईरान में बम निष्क्रिय करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के 14 जवानों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए. यह घटना तेहरान से उत्तर-पश्चिम में स्थित जंजान शहर के पास हुई. ईरानी मीडिया के अनुसार, यह विस्फोट उन बमों के कारण हुआ जो युद्ध के दौरान गिराए गए थे लेकिन फटे नहीं थे. ये जवान एक विशेष अभियान के तहत इन खतरनाक बमों को हटाने और निष्क्रिय करने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया. बताया गया है कि इन हथियारों में क्लस्टर बम और एयर माइंस शामिल थे, जो बेहद खतरनाक होते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

अरे भाई वो सिर्फ 15 साल का है...वैभव सूर्यवंशी को स्टैंड ऑफ देना काइल जैमीसन पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हो रही थू थू

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसी तबाही मचाई है कि उनका विकेट अब विराट कोहली जैसे दिग्गज को आउट करने बराबर लगने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने इस युवा का विकेट लेने के बाद जब उनके खिलाफ अग्रेशन दिखाया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्लास लगा दी. उनको याद दिलाया कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं. Sat, 2 May 2026 06:13:24 +0530

  Videos
See all

Iran Israel Us War Update Live : 02 May 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:40:54+00:00

Iran Isrel US War: ईरान पर फिर होगा हमला, ट्रंप करेंगे अंतिम प्रहार !| Hormuz | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:35:33+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी का ये नया वीडियो वायरल | Raja Raghuvanshi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:09+00:00

भारत की महिला क्रिकेट में हो रही है क्रांति [Women’s World Cup win sparks cricket boom in India] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T01:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers