Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: आज का दिन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: पंचांग के अनुसार आज 02 मई 2026 शनिवार है. चंद्रमा का गोचर तुला राशि में सुबह 12.29 मिनट तक उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि हो सकती है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. सेहत खराब हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर तनाव बना रहेगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- गरीब को शहद दान करें.
वृषभ राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की वजह से काम रुक सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में नया निवेश न करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे.
उपाय- देवी मंदिर में लाल ध्वजा दान करें.
मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. धन वृद्धि होगी. फंसा धन प्रयास करने से वापस मिल सकता है. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र पर मन के मुताबिक सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मधुर रहेंगे.
उपाय- श्रीकृष्ण जी को मिश्री का भोग लगाएं.
कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं. धैर्य बनाकर रखना होगा. कार्यक्षेत्र पर सभी काम पूरे होंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- महादेव का दूध से अभिषेक करें.
सिंह राशि- आज का दिन तनाव दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. दुर्घटना हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रहेगी. व्यर्थ की यात्रा हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध में मतभेद होंगे.
उपाय- गरीब को गेंहू दान करें.
कन्या राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. समाज में सम्मान मिलेगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरी में काम की सराहना होगी. कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि- आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की परेशानी दूर होगी. फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. सभी कामों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र पर मेहनत से काम पूरे होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.
वृश्चिक राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में मांगलिक काम होगा. कार्यक्षेत्र पर सभी निर्णय सही साबित होंगे. मन प्रसन्न रहेगा. भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.
धनु राशि- आज का दिन परेशानियां दे सकता है. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय- गाय को केला खिलाएं.
मकर राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कामों में रुकावट आ सकती है. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. सेहत में सुधार होगा.
उपाय- गरीब को खिचड़ी दान करें.
कुंभ राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. मित्रों के साथ समय बीतेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें.
मीन राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बना रहेगा. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके निर्णय सही साबित होंगे. जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Aaj Ka Panchang 02 May 2026: आज 2 मई का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 02 May 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 02 मई 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 02 मई 2026
वार- शनिवार
तिथि- प्रथम ज्येष्ठ प्रतिपदा सुबह 12 बजकर 50 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.
नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र होगा
योग- व्यातीपात योग और वरीयान योग
करण- बालव, कौलव और तैतिल करण
दिशा शूल- पूर्व दिशा
दिशा शूल उपाय- तिल या चना खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर तुला राशि में सुबह 12:29 मिनट तक उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 44 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 49 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 02 मई शाम 07:38 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 03 मई को सुबह 06:33 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 मिनट से 05:08 मिनट तक.
अमृत काल- रात 09:24 बजे से रात 11:10 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
- राहुकाल सुबह 09 बज से 10 बजकर 30 तक रहेगा.
- यम गण्डक दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक रहेगा.
- गुलिक काल सुबह 05:57 मिनट से सुबह 07:33 बजे तक रहेगा.
- आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:40 मिनट से सुबह 08:31 मिनट तक.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Kurma Jayanti 2026: आज कूर्म जयंती पर कैसे करें पूजा? जानें पूरी विधि और कथा
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















