Responsive Scrollable Menu

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो, लोगों का दिल जीत रहा है खास पल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट वीडियो, लोगों का दिल जीत रहा है खास पल

Continue reading on the app

IPL का गणित- दिल्ली चौथी जीत से नंबर-6 पर आई:राजस्थान चौथे स्थान पर कायम, चेन्नई-मुंबई प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए खेलेंगी

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL में शुक्रवार को सीजन की चौथी जीत हासिल की है। टीम को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली। उसने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे राहुल टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन दिल्ली को एक स्थान का फायदा, राजस्थान को नुकसान नहीं इस नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुए हैं। जीत से दिल्ली को एक स्थान का फायदा हुआ। जबकि राजस्थान हार के बावजूद अपने स्थान पर बरकरार रही। आज के मैच की बात IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। प्लेऑफ के लिए चेन्नई का हर मैच जीतना जरूरी चेन्नई ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 3 जीत मिली है। जबकि 5 में पराजय का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार टीम के पास 6 अंक हैं। ऋतुराज गायकवाड की टीम को अभी 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में उसे को अन्य टीमों के निर्भर रहना होगा। मुंबई ने अब तक 2 मैच ही जीते, प्लेऑफ उम्मीदें कायम मुंबई की स्थिति चेन्नई से खराब है। हार्दिक पंड्या की टीम 8 में से 2 मैच ही जीत सकी है। टीम के पास महज 4 अंक ही है। इसके बावजूद मुंबई के पास प्लेऑफ में प्रवेश करने का मौका होगा। इसके लिए उसे अपने सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। एक भी मैच हारने की स्थिति में टीम की प्लेऑफ की राह कठिन हो जाएगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली केएल राहुल ने मैच में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के सहारे वे IPL सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 433 रन हो गए हैं। 4 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) टॉप-3 से बाहर हो गए हैं। आर्चर पर्पल कैप की रेस में नंबर-2 पर आए राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मैच में एक विकेट लिया। उनके नाम 10 मैच के बाद 15 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। आर्चर ने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज के मैच में अंशुल कम्बोज के पास टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट के टॉप-3 में पहुंचने का मौका है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। ------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Chennai Super Kings को फिर लगा झटका, मुंबई के खिलाफ Debut करने वाला खिलाड़ी IPL से बाहर

आईपीएल के इस सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब टीम को ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष के रूप में एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि घोष चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक माध्यमों से पुष्टि की है कि 28 वर्षीय खिलाड़ी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। गौरतलब है कि यह चोट उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी, जो उनका आईपीएल पदार्पण मैच भी था।

बता दें कि चोट कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मैच के दौरान रामकृष्ण घोष ने एक शानदार डाइव लगाकर विल जैक्स का कैच पकड़ा था। इसके अलावा गेंदबाजी करते समय अपने पहले ओवर में नमन धीर को गेंद डालने के बाद वह गिर भी पड़े थे, जिससे चोट की आशंका जताई जा रही है।

टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी मैच के बाद इस चोट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल के समय में रामकृष्ण घोष ने अपने खेल में काफी सुधार दिखाया था और अभ्यास सत्रों में भी वह प्रभावशाली नजर आ रहे थे। फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि वह बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान देने लगे थे, जिससे वह एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे थे, लेकिन इस तरह चोटिल होना टीम के लिए निराशाजनक है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही चोटों की समस्या से जूझ रही है। पिछले कुछ समय में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद और युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं सत्र की शुरुआत से पहले ही नाथन एलिस टीम से बाहर थे, जबकि उनके स्थान पर शामिल किए गए स्पेंसर जॉनसन भी चोट के चलते कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहे हैं।

बता दें कि टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा जब अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी पिंडली की चोट के कारण इस पूरे सत्र में टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में टीम का संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है और प्रदर्शन पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, लगातार चोटों ने चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति और संयोजन को काफी हद तक बदल दिया है। ऐसे हालात में टीम प्रबंधन के सामने चुनौती है कि वह उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ संतुलन बनाकर बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करे हैं।
Mon, 04 May 2026 14:08:19 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result 2026: 'रहा तृणमूल, तो फिर मिलेंगे', क्यों बोलीं ममता? | PM Modi | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:42:41+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral Video: एक ही कब्र में मां-भाई को देख खूब रोई बहन #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:40:00+00:00

Jabalpur Cruise Tragedy Mother Son Funeral Viral Video: मुस्लिम चित्रकार ने मां-बेटे को कर दिया अमर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:45:00+00:00

West Bengal Election Results 2026: 'ममता दीदी' झालमुड़ी के साथ पहुंचीं BJP मुख्यालय? | Mamata |Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T08:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers