WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
पंजाब के ‘जॉम्बी ड्रग’ वीडियो पर सियासी घमासान! BJP सांसद हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर किया, लेकिन AAP का दावा है कि फुटेज पंजाब नहीं राजस्थान का है। आखिर वायरल वीडियो की असली कहानी क्या है?
Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर “पुलिस के अत्याचार” और लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि बंद मंगलवार सुबह आठ बजे से मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह राज्यव्यापी बंद होगा।
हालांकि, सभी आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।” अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को झारखंड विधानसभा के पास हुए टकराव में कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों के झारखंड विधानसभा के पास लगाए गए अवरोधक तोड़ने के बाद यह टकराव हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






