Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर “पुलिस के अत्याचार” और लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि बंद मंगलवार सुबह आठ बजे से मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा, “यह राज्यव्यापी बंद होगा।

हालांकि, सभी आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।” अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को झारखंड विधानसभा के पास हुए टकराव में कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों के झारखंड विधानसभा के पास लगाए गए अवरोधक तोड़ने के बाद यह टकराव हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Continue reading on the app

SLMG Beverages ने Lagan Shastri को नया CEO बनाया, पेय क्षेत्र में 3 दशक का अनुभव

भारत में कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनियों में शामिल एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को लगन शास्त्री को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। एसएलएमजी बेवरेजेज ने बयान में कहा कि यह नियुक्ति रणनीतिक वृद्धि और वैश्विक विस्तार के अगले प्रमुख चरण में प्रवेश करने की कंपनी की तैयारी का संकेत देती है। एसएलएमजी बेवरेजेज के पास उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए बॉटलिंग अधिकार हैं और वह अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है।

वर्ष 2024 में उसने कोका-कोला की बॉटलिंग शाखा एचसीसीबीएल से बिहार बाजार के अधिकार हासिल किए थे। शास्त्री के पास पेय पदार्थ, एफएमसीजी और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्रों में लगभग तीन दशक का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (एचसीसीबी) के साथ एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी और कंपनी के साथ 20 वर्ष से अधिक बिताए।

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Viral video : चोरी करने आया, लोगों ने बांध दिए पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:15:08+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers