Responsive Scrollable Menu

Meerut सड़क accident में मां-बेटी की मौत, 6 साल के मासूम का कटा पैर

मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शरबती (65) और उनकी 35 वर्षीय बेटी कोमल के रूप में हुई।

हादसे में मोटरसाइकिल चालक लकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह वर्षीय एक बच्चे का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कट गया। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शरबती और उनके परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती उनकी पुत्रवधू को रक्त देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Ghaziabad: लोनी में दुकान की छत गिरने से कर्मचारी की मौत, दो घायल

गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार शाम हार्डवेयर की दुकान की छत का एक हिस्सा गिर जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे लोनी बॉर्डर पुलिस थाना इलाके के गुलाब वाटिका में स्थित आयरन मार्केट में ‘पारस स्टील’ नाम की हार्डवेयर की दुकान पर हुई।

पुलिस, दमकल के कर्मचारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। दुकान के पिछले हिस्से में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक छत गिर गई और वे मलबे और ऊपर रखे सामान के नीचे दब गए। अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप कुमार मौर्य ने बताया कि दुकान दिल्ली के ज्योति नगर निवासी अभिषेक जैन की है और घटना के समय उनके परिवार के सदस्य कुणाल जैन काउंटर पर बैठे थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना के कुछ ही देर बाद जतिन और अर्जुन को बचा लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आईं। बाराबंकी निवासी तीसरा कर्मचारी मुकेश मलबे में फंसा हुआ था।

पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), दमकल विभाग और नगर निगम की टीमों ने मिलकर करीब तीन घंटे तक बचाव अभियान चलाया। इसके बाद मुकेश को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि मुकेश की मौत दम घुटने से हुई।

मौर्य ने बताया कि दुकान पहली मंजिल पर थी। आरोप है कि वहां पर्याप्त पिलर नहीं थे और कोई मजबूत कंक्रीट स्लैब भी नहीं था; छत बीम और स्लैब से बनी थी। उन्होंने कहा कि जब छत गिरी, तब तीसरी मंजिल पर कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा था।

पुलिस और बचाव दलों ने इलाके की घेराबंदी की और मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि छत गिरने के कारण और इमारत की हालत की जांच की जा रही है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

INDIA vs AFG Live Stremaing: न जियोस्टार न सोनी... यहां होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Afghanistan Live Broadcast: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को होने वाली तीन टी-20 मैच की सीरीज के डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स फैनकोड ने हासिल कर लिया है. FanCode ऐप पर मोबाइल, वेब और कनेक्टेड टीवी पर लाइव देखी जा सकेगी. Wed, 12 Aug 2026 19:18:06 +0530

  Videos
See all

Hallabol with Anjana Om Kashyap Full Show : मुद्दा गरम.. चर्चा हजम !| Parliament Session | BJP | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T14:14:36+00:00

Khabardar With Sweta Singh LIVE: संसद में हंगामा अगर ना होता तो 116 करोड़ रुपये बच जाते? | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T14:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers