Assam Flood विकराल: राज्य में मृतक संख्या 101 हुई, 1.26 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और एक और व्यक्ति की मौत के साथ इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। वहीं, 1.26 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बुलेटिन के अनुसार, रविवार रात से एकमात्र मौत शिवसागर जिले के अमगुरी राजस्व मंडल में हुई। इसके साथ ही इस साल बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 101 हो गई है। बाढ़ संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, चराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में 1,26,431 लोग प्रभावित हुए हैं।
गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 71,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद शिवसागर में 21,000 से अधिक और जोरहाट में 13,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। रविवार को राज्य के सात जिलों में 1.4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।
एएसडीएमए ने बताया कि छह जिलों में प्रशासन 89 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जहां करीब 24,000 लोगों की देखभाल की जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान में 458 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं और राज्यभर में 11,287.04 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
Meerut सड़क accident में मां-बेटी की मौत, 6 साल के मासूम का कटा पैर
मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शरबती (65) और उनकी 35 वर्षीय बेटी कोमल के रूप में हुई।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक लकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि छह वर्षीय एक बच्चे का दाहिना पैर घुटने के नीचे से कट गया। घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शरबती और उनके परिजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती उनकी पुत्रवधू को रक्त देने मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










