लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के कांग्रेस नेता समेत 2 की मौत; राहुल गांधी ने जताया दुख
राहुल गांधी पर जयराम ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, कहा – ‘उन्हें उनकी ही पार्टी के नेता गंभीरता से नहीं लेते’
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि आम लोगों को बुनियादी इलाज के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। मटौर में मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हालात इसके उलट हैं।
दरअसल उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जरूरी विभागों पर ताले लगे हैं और मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। उनके मुताबिक यह स्थिति सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करती है साथ ही आम जनता के भरोसे को भी कमजोर करती है।
टांडा मेडिकल कॉलेज की हालत पर सवाल
वहीं जयराम ठाकुर ने टांडा मेडिकल कॉलेज की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि कार्डियोलॉजी जैसे अहम विभाग की ओपीडी बंद होने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीज बिना जांच और इलाज के वापस लौट रहे हैं, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कमी को दिखाता है। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा है कि ‘सरकार एक तरफ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट और मशीनों पर खर्च की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर नहीं कर पा रही। इससे साफ होता है कि प्लानिंग और जमीन पर काम करने के बीच बड़ा गैप है।’
राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान
दरअसल जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के कांगड़ा मंथन शिविर और राहुल गांधी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘पार्टी के अंदर ही नेता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते जो कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को दिखाता है।’ जयराम ठाकुर के अनुसार मंथन शिविर में भी कई कार्यकर्ता और नेता असंतुष्ट नजर आए। दरअसल उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के दौरे से कोई स्पष्ट दिशा नहीं मिली और यह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम बनकर रह गया। उन्होंने कांग्रेस के व्यवस्था परिवर्तन के नारे को भी खोखला बताया और कहा कि राज्य का विकास पिछले कुछ सालों में धीमा पड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















