Responsive Scrollable Menu

अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख पर साधा निशाना:बोले- उसने कभी सॉरी भी नहीं कहा; अगली पीढ़ी शाहरुख को भूल जाएगी

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एकबार फिर शाहरुख खान पर निशाना साधा है। एक हालिया पॉडकास्ट में अभिजीत ने कहा कि उनके बीच आई दूरी की सबसे बड़ी वजह शाहरुख का 'ईगो' और उनका अपना 'सेल्फ-रिस्पेक्ट' है। अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख के साथ अपने खराब रिश्तों पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख ने उनसे आज तक एक बार भी माफी नहीं मांगी। शाहरुख ने कभी सॉरी नहीं कहा पॉडकास्ट में निधि वासंदानी से बातचीत के दौरान अभिजीत ने कहा, "शाहरुख का ईगो और मेरा स्वाभिमान ही इस दरार की वजह है। शाहरुख मुझसे उम्र में छोटे हैं, फिर भी जब फराह खान के पति ने उन्हें गाली दी, तब भी शाहरुख ने उन्हें गले लगाया। आमिर खान ने तो अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रख दिया था, लेकिन फिर भी वे दोस्त बन गए। मुझे दुख इस बात का है कि वे इतने बड़े इंसान हैं, पर उन्होंने एक बार भी सॉरी नहीं कहा।" 'अगली पीढ़ी शाहरुख को भूल जाएगी' अभिजीत ने सुपरस्टार्स की तुलना गायकों से करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी एक्टर्स को नहीं बल्कि गायकों को याद रखती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, आज लोग यह भी नहीं जानते कि राजेश खन्ना कौन थे, जबकि वे बहुत बड़े सुपरस्टार थे। लोग किशोर कुमार और रफी के गाने सुनते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि ये गाने राजेश खन्ना पर फिल्माए गए थे। अगली पीढ़ी यह नहीं जान पाएगी कि ये गाने शाहरुख पर थे, वे सिर्फ गायक को याद रखेंगे। 'मैं हूं ना' फिल्म से शुरू हुआ विवाद विवाद की जड़ के बारे में बात करते हुए अभिजीत ने बताया कि फिल्म 'मैं हूं ना' के क्रेडिट्स में गायकों को सम्मान नहीं दिया गया था, जिससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची। उन्होंने शाहरुख को 'कमर्शियल इंसान' बताते हुए कहा कि वे सफलता के रास्ते में किसी को भी हटा सकते हैं और लोगों का इस्तेमाल करते हैं। अभिजीत ने साफ किया कि उन्होंने शाहरुख के लिए गाना इसलिए बंद किया क्योंकि वे आहत महसूस कर रहे थे, यह कोई ईगो नहीं था।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास...आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

RR vS DC, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 9 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि राजस्थान रॉयल्स की 10 मैचों में यह चौथी हार है. दिल्ली कैपिटल्स की जीत में जहां बल्लेबाजी में ओपनर पथुम निसंका, केएल राहुल और नितीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किए वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क का जलवा रहा. दिल्ली की यह 9 मैचों में चौथी जीत है जबकि राजस्थान की 10 मैचों में चौथी हार है. दिल्ली की आईपीएल इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ा रन चेज है. Fri, 1 May 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Trump repeats that he is 'not happy' with Iran as deadline to seek approval for war looms. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T20:30:07+00:00

UAE OPEC Exit: अब UAE बनाने जा रहा नया Hormuz स्ट्रेट, भारत को गुड न्यूज़ | Breaking News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T20:30:07+00:00

Is Trump about to attack Iran again? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T20:34:22+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: मई के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर कितना महंगा हुआ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T20:14:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers