शादी के 5 साल बाद पति से अलग हुईं एवलिन शर्मा, साथ में करेंगे बच्चों की परवरिश, 'ब्लाइंड डेट' हुई थी मुलाकात
'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का ऐलान किया है. वे पांच साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं. हालांकि, वे अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे के साथ दोस्ती-सम्मान का रिश्ता बनाए रखेंगे. एवलिन और तुषान की शादी 2021 में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है.
क्या ज्यादा स्क्रीन टाइम से बच्चों को बोलने में देरी हो सकती है? PGI की रिसर्च से जानें























