सीएम रेखा गुप्ता ने ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का किया शुभारंभ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर जोर, सब्सिडी और पानी के बिल में छूट का ऐलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार, 1 मई 2026 को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर सीएम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्राउंड वाटर रिचार्ज के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर अभियान के आधिकारिक जल शुभंकर ‘नीरा’ का भी अनावरण किया। इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज, मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कार्यक्रम को संबाधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया संदेश कैच द रेन वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स आज एक राष्ट्रीय दिशा बन चुका है। उसी से प्रेरित होकर, दिल्ली इस अभियान को लोगों का आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम ने किया सब्सिडी और पानी के बिल में छूट का ऐलान
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जो आज के समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार 50,000 रुपये तक की सब्सिडी, पानी के बिलों पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। अब लक्ष्य यह है कि हर घर, हर छत और हर संस्था इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने आगे बताया कि 100 वर्ग मीटर या उससे बड़े सभी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सरकारी दफ्तरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएंगे। जहां पहले से यह सिस्टम मौजूद हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा और उनकी डिजिटल निगरानी की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं और पानी की बर्बादी न हो।
रेखा गुप्ता रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देते हुए कहा, बारिश की हर बूंद भविष्य की सुरक्षा है। अगर हम इसे वहीं से पकड़ लें जहां यह गिरता है, तो दिल्ली की पानी की स्थिति में बड़ा बदलाव मुमकिन है। आइए हम “कैच द रेन” को सिर्फ एक अभियान न बनाएं, बल्कि इसे लोगों की स्वभाव बनाएं।
वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी का संकल्प बनाते हुए आज दिल्ली में “Catch The Rain 2026” अभियान का शुभारंभ हुआ और इसके मैस्कॉट का अनावरण किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ‘मन की बात’ में दिया गया संदेश “Catch the Rain, where it falls, when it falls” आज एक… pic.twitter.com/c62htzZG6g
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 1, 2026
7 साल के इशांक सिंह का कारनामा:10 घंटे में 29 किलोमीटर का ‘पाक स्ट्रेट’ तैरकर पार किया; यंगेस्ट स्विमर बने
रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने महज विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी (तमिलनाडु) तक 29 किलोमीटर का खतरनाक ‘पाक स्ट्रेट’ का रास्ता 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को यह उपलब्धि हासिल की। इशांक अब ‘पाक स्ट्रेट’ का समुद्री रास्ता पार करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने उन्हें 'यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्विमर' का विश्व रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी दिया है। इशांक रोज 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करते थे इशांक रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4 से 5 घंटे की प्रैक्टिस करते थे। उनकी ट्रेनिंग कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार के गाइडेंस में हुई। पाल्क स्ट्रेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है, जहां तेज धाराएं और समुद्री जानवरों का खतरा रहता है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा रास्ता तय किया। तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं इशांक इशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। उन्होंने इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे स्कूल, रांची और पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया है। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस को झटका, सैंटनर टूर्नामेंट से बाहर:एक महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, इंग्लैंड-आयरलैंड टेस्ट से भी बाहर; चेन्नई के मैच में चोट लगी थी IPL में लगातार हार का सामना कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक और बुरी खबर आई है। उनके स्टार ऑलराउंडर और न्यूजीलैंड के वाइट बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





