Responsive Scrollable Menu

सीओएएस उपेंद्र द्विवेदी और अस्रयान की अहम बैठक, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर जोर

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा वैश्विक रणनीतिक हालात, रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य सहयोग बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर बातचीत हुई।

भारतीय सेना के एडीजीपीआई (भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय) ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। बातचीत में मौजूदा रणनीतिक हालात, भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग को मजबूत करने, सैन्य साझेदारी बढ़ाने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान दिया गया।”

इस समय भारत के आधिकारिक दौरे पर आए लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने इससे पहले रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की थी, जिसमें रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने एक्‍स पर लिखा, “भारत दौरे के दौरान आर्मेनिया के रक्षा उपमंत्री और सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई।”

इससे पहले मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से भी मुलाकात की। इस बैठक में ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल (इंटर-ऑपरेबिलिटी) मजबूत करने और वायु सेना के स्तर पर संबंध बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने एक्‍स पर बताया, “लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की। बातचीत में ऑपरेशनल सहयोग, आपसी तालमेल और द्विपक्षीय वायु शक्ति संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहा।”

आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में भी रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की। दोनों ने मिलकर सैन्य उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं पर बात की।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सीएम रेखा गुप्ता ने ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का किया शुभारंभ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर जोर, सब्सिडी और पानी के बिल में छूट का ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार, 1 मई 2026 को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर सीएम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ग्राउंड वाटर रिचार्ज के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर अभियान के आधिकारिक जल शुभंकर ‘नीरा’ का भी अनावरण किया। इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज, मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अनिल कुमार शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कार्यक्रम को संबाधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिया गया संदेश कैच द रेन वेयर इट फाल्‍स, व्हेन इट फाल्‍स आज एक राष्ट्रीय दिशा बन चुका है। उसी से प्रेरित होकर, दिल्ली इस अभियान को लोगों का आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने किया सब्सिडी और पानी के बिल में छूट का ऐलान

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जो आज के समय की आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार 50,000 रुपये तक की सब्सिडी, पानी के बिलों पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। अब लक्ष्य यह है कि हर घर, हर छत और हर संस्था इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने आगे बताया कि 100 वर्ग मीटर या उससे बड़े सभी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सरकारी दफ्तरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएंगे। जहां पहले से यह सिस्टम मौजूद हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा और उनकी डिजिटल निगरानी की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं और पानी की बर्बादी न हो।

रेखा गुप्ता रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देते हुए कहा, बारिश की हर बूंद भविष्य की सुरक्षा है। अगर हम इसे वहीं से पकड़ लें जहां यह गिरता है, तो दिल्ली की पानी की स्थिति में बड़ा बदलाव मुमकिन है। आइए हम “कैच द रेन” को सिर्फ एक अभियान न बनाएं, बल्कि इसे लोगों की स्वभाव बनाएं।

Continue reading on the app

  Sports

डूरंड कप 2026: 135वें संस्करण की तैयारी, विरासत को मजबूत करने पर AGBM में चर्चा

डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी की AGBM में 135वें डूरंड कप की तैयारी और भविष्य पर चर्चा हुई. CDS की अध्यक्षता में हुई बैठक में टूर्नामेंट के स्वरूप, टीम भागीदारी और प्रसार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. Fri, 01 May 2026 21:50:09 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: चाणक्य ने बताया-हारी हुई बाजी कैसे जीतें? #shorts #motivational #chanakya #virelshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:38:22+00:00

MP News | मंडला में भीषण सड़क हादसा! 50 फीट दूर जा पलटी अर्टिगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:37:59+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: West Bengal Elections | LPG Cylinder | Petrol Diesel Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:41:41+00:00

Major Gaurav Arya: इज़राइली सेना और हिज़बुल्लाह में जंग तेज़ #iranuswar #china #majorgauravarya #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T17:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers