Responsive Scrollable Menu

Welcome movie: 90's की इस फिल्म से जुड़ा था 'वेलकम' का 'मजनू भाई' का किरदार, अनिल कपूर ने खोला राज!

Welcome movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक ‘मजनू भाई’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका निभाया यह कॉमिक गैंगस्टर रोल आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस किरदार की जड़ें उनके 90 के दशक के एक पुराने रोल से जुड़ी हैं।

आवारगी’ से आया मजनू भाई का आइडिया
हाल ही में एक फैन ने एक्स प्लेटफॉर्म पर फिल्म ‘आवारगी’ में अनिल कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए इस फिल्म की मशहूर गजल 'चमकते चांद को...' शेयर की थी। इस पोस्ट पर रिप्लाइ करते हुए अनिल कपूर ने कहा- "आवारागी शायद मेरी सबसे चर्चित फिल्म न रही हो, लेकिन यह किरदार मेरे दिल से कभी नहीं निकला। सालों बाद वही किरदार 'मजनू भाई' के पीछे प्रेरणा बनकर लौटा, बस थोड़ा हल्के अंदाज में... कंधे झुकाने का तरीका, हाव-भाव, पागलपन, पहले महेश भट्ट की दुनिया में, बाद में अनीस बाज़मी के अंदाज़ में। लाइफ का सर्कल पूरा होता है।"

गंभीर किरदार से कॉमिक आइकन तक का सफर
‘आवारगी’ में अनिल कपूर ने एक गंभीर और गहराई वाले किरदार को निभाया था, जबकि ‘वेलकम’ में उसी भावना को हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में पेश किया गया। यही वजह है कि ‘मजनू भाई’ का किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया और समय के साथ यह एक कल्ट कैरेक्टर बन गया।

‘वेलकम’ बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म
साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ में अनिल कपूर, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, परेश रावल और फिरोज खान जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। कॉमेडी और क्राइम के अनोखे मिश्रण ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई और आज भी यह दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।

फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि ‘वेलकम4’ पर काम चल रहा है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ नाना पाटेकर और परेश रावल के किरदारों को फिर से शामिल करने की योजना है।

Continue reading on the app

  Sports

SMS Parking Rate: पार्किंग के नाम पर भयंकर लूट! टू-व्हीलर 176, कार 471 RS... राजस्थान में IPL मैच से पहले ही दर्शक निराश

RR vs DC IPL 2026 Match Parking Rate: जयपुर एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, पार्किंग में दुपहिया से 176 और कार से 471 रुपये ऑनलाइन वसूली पर दर्शक नाराज, सुरक्षा पर भी सवाल. कई लोग कहते नजर आए कि टिकट के बाद पार्किंग का खर्च अलग से इतना ज्यादा होना सही नहीं है. कुछ दर्शकों ने तो यह भी कहा कि परिवार के साथ मैच देखने आना अब महंगा पड़ने लगा है. Fri, 1 May 2026 20:00:23 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले भरा पानी, पहला वीडियो आया #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T15:35:01+00:00

Bhawanipur Exit Poll 2026 LIVE: West Bengal में TMC के उड़े होश! | Mamta vs Suvendu | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T15:40:16+00:00

Jabalpur Boat Accident: 'मोहन' का 'जल-समाधि' मॉडल ! | Bargi Dam | MP News | CM Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T15:45:04+00:00

Bengal Election 2026 : मैं मामूली सा पत्रकार हूं : Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T15:37:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers