Responsive Scrollable Menu

महाकाल की नगरी Ujjain में खुदाई के दौरान मिला विशालकाय शिवलिंग, हो सकता है 1000 साल पुराना!

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई के दौरान एक विशाल और प्राचीन शिवलिंग मिला है। यह खोज उस समय हुई जब साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों के लिए मंदिर के विस्तार का काम किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे जब मशीन से जमीन समतल की जा रही थी, तभी मिट्टी के नीचे यह शिवलिंग दिखाई दिया।

भक्तों की उमड़ी भीड़

जैसे ही जमीन से शिवलिंग निकलने की खबर फैली, पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। फिलहाल खुदाई का काम रोक दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन करने के लिए वहां जमा हो रहे हैं। कई लोग इसे भगवान महाकाल का शुभ संकेत मान रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: विवादित बयान पर Rahul Gandhi को Allahabad High Court से मिली राहत, FIR दर्ज करने की याचिका खारिज


एक हजार साल पुराना हो सकता है इतिहास

पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह शिवलिंग करीब एक हजार साल पुराना 'परमारकालीन' (राजा भोज के समय का) लग रहा है। इंजीनियरों का मानना है कि वहां नंदी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी मिल सकती हैं। इससे पहले मई 2020 में भी इसी तरह की खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली थीं। अब पुरातत्व विभाग इस शिवलिंग की पूरी सफाई और जांच करेगा ताकि इसके सही समय और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जा सके।

Continue reading on the app

Bada Mangal 2026: 19 साल का सूखा खत्म! 5 मई से शुरू हो रहा है 8 बुढ़वा मंगल का महापर्व, जानें संपूर्ण तिथियां

Bada Mangal 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व है क्योंकि यह हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने का उत्तम दिन माना जाता है. इस बार 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब ज्येष्ठ मास में अधिकमास पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुढ़वा मंगल का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और कुंडली में ग्रहों का शुभ फल प्राप्त होता है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है... कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

Kolkata Knigh riders 650 wicket: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. केकेआर टी20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी से 650 विकेट पूरे करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन ने इस मुकाम को संभव बनाया. केकेआर की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी समृद्ध 'स्पिन विरासत' का प्रमाण है. गौतम गंभीर के दौर से शुरू हुआ यह स्पिन का सफर आज नरेन और चक्रवर्ती की जुगलबंदी के साथ और भी सशक्त हो गया है. Sun, 3 May 2026 20:03:14 +0530

  Videos
See all

Bengal Breaking News: मतगणना से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम..बंगाल में CAPF ने किया फ्लैग मार्च #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:37:01+00:00

F-16 Radar Upgrade for Pakistan: अब और ताकतवर हो जाएंगे पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान! |Trump |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:45:05+00:00

Bengal Election Result 2026: Strong Room के बाहर आर्मर्ड गाड़ी! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:33:17+00:00

West Bengal Exit Poll: एग्जिट पोल में ओवैसी को कितनी सीटें मिलीं ? #westbengal #exitpoll #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T15:37:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers