जेन अल्फा में लोकप्रिय हो रहे बिना स्क्रीन वाले फोन:स्मार्टफोन पर सख्ती के बीच बच्चों को डिजिटल ओवरलोड से बचाने का नया तरीका
दुनियाभर में बच्चों के बीच बढ़ते स्मार्टफोन के उपयोग और डिजिटल एक्सपोजर को देखते हुए कई देशों के स्कूलों में स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने की बातें हो रही हैं। वहीं मां-बाप के सामने भी एक बड़ी दुविधा होती है, भारी-भरकम फीचर्स वाले स्मार्टफोन दिए जाएं या नहीं? अगर नहीं, तो फिर उनसे संपर्क में बने रहने का सुरक्षित और आसान विकल्प क्या हो? इन्हीं चिंताओं के बीच पुराने जमाने का लैंडलाइन फोन एक नए अवतार में वापसी कर रहा है। अमेरिका और कनाडा में ‘टिन कैन’ नाम का एक स्क्रीन-फ्री वायर्ड फोन जेन अल्फा (16 वर्ष तक के) बच्चों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। करीब 100 डॉलर (करीब 9500 रुपए) कीमत वाला यह फोन दिखने में 90 के दशक के लैंडलाइन जैसा है। इसमें बड़े फिजिकल बटन, घुमावदार तार और बेस स्टैंड हैं। फोन बॉक्स पुराने जमाने का, पर तकनीक नई टिन केन की तकनीक पूरी तरह आधुनिक है। यह वाई-फाई से कनेक्ट होता है और इंटरनेट कॉलिंग की सुविधा देता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई एप, गेम या मैसेजिंग फीचर नहीं है। यानी बच्चे सिर्फ कॉल कर सकते हैं, वो भी सीमित दायरे में। माता-पिता एक मोबाइल एप के जरिए इस फोन को सेट करते हैं और तय करते हैं कि बच्चा किन लोगों से बात कर सकता है। इससे कोई अनजान कॉल या स्पैम का खतरा नहीं रहता। सिर्फ भरोसेमंद संपर्क ही उपलब्ध होते हैं। बच्चों को डिजिटल ओवरलोड से बचाने किया यह फोन डिजाइन इस डिवाइस को सिएटल के तीन व्यक्तियों ने मिलकर डिजाइन किया, जिनका मकसद था अपने बच्चों को डिजिटल ओवरलोड से बचाना। उनका कहना है कि बाजार में उपलब्ध स्मार्टफोन या तो जरूरत से ज्यादा जटिल हैं या बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं। ऐसे में यह नया नो-स्क्रीन वायर्ड फोन एक संतुलित समाधान बनकर उभर रहा है, जहां बच्चे संपर्क में भी रहें और डिजिटल दुनिया के जोखिमों से भी बचे रहें। सोशल मीडिया पर इसे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी के सस्ते 5G फोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी के इस फोन की सेल आज से शुरू हो गई है। चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते फोन होने के बावजूद इस पर जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat

















.jpg)




