Labour Day 2026: ‘जो पत्थर को हीरे में तराशते हैं…’ मजदूर दिवस पर दोस्तों को भेजनी है विशेज, यहां से चुनें स्पेशल मैसेज,
Labour day Wishes 2026: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर दोस्तों या अपनों को भेजनी है शुभकामनाएं तो यहां से चुनें टॉप 20 बेस्ट शायरी, विशेज, कोट्स मैसेज। जिन्हें भेजकर बोल दें श्रमिक दिवस की बधाईयां।
Maharashtra HSC Result 2026: 2 मई को आएगा रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
मुंबई: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (HSC) रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि HSC Result 2026 को 2 मई 2026, शनिवार दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष Trigun Kulkarni के अनुसार, इस साल परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले 3 दिन पहले जारी किया जा रहा है।
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
साल 2026 में कुल 15,32,487 छात्रों ने HSC परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें
- साइंस: 7,99,773
- आर्ट्स: 3,80,692
- कॉमर्स: 3,20,152
- वोकेशनल: 27,378
- ITI: 4,492
यह परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
3000+ केंद्रों पर हुई नकल-मुक्त परीक्षा
परीक्षा राज्य के 9 डिवीजनों Mumbai, Pune, Nashik, Nagpur समेत अन्य क्षेत्रों में आयोजित की गई।
इस बार 3000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी के साथ परीक्षा कराई गई। नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए, जिसमें 81 कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया।
ऐसे चेक करें Maharashtra HSC Result 2026
- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं
- अब “HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
- इसके “Submit” पर क्लिक करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?
कुल पास प्रतिशत: 91.88%
लड़कियां: 94.54%
लड़के: 89.51%
इस बार रिजल्ट में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi











.jpg)






