Responsive Scrollable Menu

आज का कुंभ राशिफल 11 अगस्त: लाभ दिखे तो भी जोखिम भरे फैसले न लें, अनुशासन बनेगा बड़ा सहारा

Aaj ka Kumbh Rashifal 11 August: आज कुंभ राशि वालों को बच्चों से जुड़ा कोई सुखद समाचार मन हल्का कर सकता है। आज आपका अनुशासन ही सहारा बन सकता है। पढ़ें आज का विस्तृत कुंभ राशिफल।

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- बारिश में बढ़ती सीलन-फंगस की समस्या:हो सकते हैं ये 10 हेल्थ रिस्क, घर को सीलन से बचाने के 11 एक्सपर्ट टिप्स

बारिश के मौसम में घरों में सीलन और फंगस की समस्या बढ़ जाती है। लगातार बनी रहने वाली नमी से दीवारों पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं, पेंट उखड़ने लगता है और फर्नीचर भी खराब होने लगता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है। इसका असर सिर्फ घर की दीवारों और सामान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि सेहत पर भी पड़ सकता है। सीलन और फंगस से एलर्जी, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन और स्किन इन्फेक्शन जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क भी होता है। हालांकि कुछ सावधानियाें से घर में सीलन और फंगस की समस्या से बचा जा सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि घर में सीलन और फंगस की समस्या क्यों होती है। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- अजय यादव, फाउंडर, हैलो एसपीएस इंडिया, क्लीनिंग सर्विस, भोपाल डॉ. रोहित शर्मा, कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- सीलन और फंगस क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सीलन फंगस आसान शब्दों में कहें तो जहां नमी होगी, वहां सीलन बनने की संभावना रहती है। अगर वही नमी लंबे समय तक बनी रहे, तो वहां फंगस पनपने लगता है। सवाल- घर में किन कारणों से सीलन और फंगस आते हैं? जवाब- घर में ज्यादा नमी और खराब वेंटिलेशन सीलन और फंगस की मुख्य वजह हैं। सभी कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- मानसून में सीलन और फंगस की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- घर के किन हिस्सों में सीलन और फंगस का रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- घर के जिन हिस्सों में पानी का ज्यादा इस्तेमाल होता है या नमी लंबे समय तक बनी रहती है, वहां सीलन और फंगस का रिस्क ज्यादा होता है। जैसेकि- सवाल- सीलन और फंगस घर को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं? जवाब- ये धीरे-धीरे घर के स्ट्रक्चर और सामानों को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसेकि- सवाल- सीलन और फंगस हमारी हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं? जवाब- फंगस के छोटे-छोटे कण (स्पोर्स) हवा में फैलकर सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी या अस्थमा के मरीजों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। ग्राफिक में सभी हेल्थ रिस्क देखिए- सवाल- मानसून में घर को सीलन और फंगस से कैसे बचाएं? जवाब- सही वेंटिलेशन, रेगुलर सफाई और समय पर लीकेज ठीक कराने जैसी सावधानियां सीलन-फंगस के रिस्क से बचाने में मदद करती हैं। ग्राफिक में सभी सेफ्टी टिप्स देखिए- सवाल- फंगस हटाने के घरेलू तरीके क्या हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- विनेगर स्प्रे बेकिंग सोडा ब्लीच नीम का पानी टी ट्री ऑयल हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (3%) नमक कपूर ध्यान रखें, ज्यादा फंगस या लगातार सीलन होने पर एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर है। सवाल- क्या वाटरप्रूफिंग सीलन और फंगस से बचाने में मददगार है? जवाब- हां, यह दीवारों, छत और फर्श में पानी के लीकेज को रोकती है। इससे नमी जमा नहीं होती और सीलन-फंगस की समस्या कम होती है। सवाल- सीलन और फंगस से बचने के लिए पेंट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- सवाल- कब प्रोफेशनल मदद लेनी चाहिए? जवाब- कुछ स्थितियों में प्रोफेशनल मदद लेना जरूरी है- ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- बारिश में कपड़ों से आती स्मेल: हो सकती है स्किन एलर्जी, एक्सपर्ट से जानें- बैड स्मेल कैसे भगाएं, कपड़े कैसे रखें फ्रेश बारिश के मौसम में कपड़े ठीक से नहीं सूखते हैं। धूप की कमी और हवा में ज्यादा नमी की वजह से कपड़ों से अजीब स्मेल आने लगती है। कई बार अलमारी में रखे कपड़ों से भी सीलन की स्मेल आती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका! 2027 वर्ल्ड कप के लिए खेलना होगा क्वालीफायर, अफगानिस्तान की जगह पक्की

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सीधे अपनी जगह बना ली है. वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को अब हर हाल में क्वालीफायर खेलना ही होगा. अगर क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो फिर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. साल 2023 में खेले गए विश्व कप में भी वेस्टइंडीज नहीं खेल पाई थी. Tue, 11 Aug 2026 06:22:55 +0530

  Videos
See all

Odisha: भारी बारिश से सड़कों पर सैलाब #weatherupdate #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:08:07+00:00

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:06:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers