चमत्कारिक... बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो... चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए लेटा रहा पिता, Video
Father Saved Son underneath moving train: अपने बच्चे को बचाने के लिए मां-बाप अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं. इसकी एक बानगी बांग्लादेश से आए वीडियो में देखने को मिली, जहां अपने बेटे को बचाने के लिए पिता चलती ट्रेन के नीचे लेटा रहा.
The post चमत्कारिक... बेस्ट फादर का अवॉर्ड दो... चलती ट्रेन के नीचे बच्चे को बचाने के लिए लेटा रहा पिता, Video appeared first on Prabhat Khabar.
Bollywood के भूले-बिसरे कलाकारों के लिए बड़ी पहल, हजारों कलाकारों को मिलेगा सहारा
फिल्मी दुनिया की चमक-दमक जितनी आकर्षक दिखाई देती है, उसके पीछे की हकीकत उतनी ही कड़वी होती है. बॉलीवुड के कई कलाकार अपने करियर के सुनहरे दौर में नाम, पहचान और आर्थिक स्थिरता हासिल करते हैं, लेकिन बदलते समय के साथ जब काम मिलना कम हो जाता है, तो वही कलाकार गुमनामी में खो जाते हैं और उनके बुरे वक्त में उन्हें सहारा देने वाला कोई नहीं होता. खासकर वरिष्ठ कलाकारों के सामने आर्थिक संकट, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन बनाए रखना एक गंभीर चुनौती बन जाती है. इंडस्ट्री की इसी समस्या को दूर करने के लिए महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ी पहल की है.
इन कलाकारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है
बॉलीवुड और हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे हजारों चेहरे हैं, जिन्होंने कभी दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन आज वे उपेक्षा और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए अब एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है, जो इन कलाकारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की पेशकश की है. यह जमीन कोकण के सावंतवाडी क्षेत्र में स्थित है, इस जमीन पर सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से भविष्य में जरूरतमंद कलाकारों के लिए जरूरी निर्माण किया जाएगा. Cine Artists Welfare Trust (CAWT) लंबे वक्त से इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों की मदद के लिए काम कर रहा है और इस संस्था को लगता है की इस तरह के सहयोग से भविष्य में जरुरतमंद सिने कलाकारों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है.
जरूरी सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए
इस कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी सामने आयी कि राज्य में करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में यह पहल उनके लिए राहत का आधार बन सकती है. इतना ही नहीं रविंद्र Chavan ने यहाँ मौजूद कलाकारों को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे और मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis तथा सांस्कृतिक मंत्री Ashish Shelar के साथ चर्चा कर महाराष्ट्र में रहने वाले सिने कलाकारों की बेहतरी के लिए जरूरी कदम उठाये जाएँगे. चव्हाण ने कहा की कलाकारों का सम्मान सिर्फ उनके सक्रिय करियर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके जीवन के हर चरण में उन्हें जरूरी सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए.
आपको बता दें कि CAWT यानी Cine Artists Welfare Trust की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों का योगदान है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर और आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं. इस कार्यक्रम के दौरान इन दिग्गज कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





