Responsive Scrollable Menu

दिल की बीमारी सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाओं के लिए भी बड़ा खतरा; अनदेखे संकेत बन सकते हैं जानलेवा

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। दिल की बीमारी आज के समय में दुनिया भर में मौत का एक बड़ा कारण बन चुकी है। आमतौर पर पुरुषों की मानी जाने वाली इस बीमारी में महिला मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी में तेजी से हो रही है। यह स्थिति ग्लोबल स्तर पर है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं अपने जोखिम को लेकर जागरूक नहीं हैं, जो स्थिति को और गंभीर बना देता है।

डॉक्टरों और शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं में दिल की बीमारी की पहचान अक्सर पुरुषों की तुलना में देर से होती है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि महिलाओं में इसके लक्षण अलग और कम स्पष्ट होते हैं, जिन्हें कई बार तुरंत पहचाना नहीं जा पाता। नतीजतन, इलाज में देरी होती है और गंभीर जटिलताओं या मृत्यु तक का खतरा बढ़ जाता है।

दरअसल, दिल की बीमारियों पर कई चिकित्सा अध्ययनों में महिलाओं की भागीदारी सीमित है। यही वजह है कि इस बीमारी की समझ मुख्य रूप से पुरुषों के लक्षणों के आधार पर विकसित हुई है। उदाहरण के लिए, हार्ट अटैक का सबसे सामान्य लक्षण सीने में तेज दर्द माना जाता है, जो पुरुषों में अधिक देखा जाता है। लेकिन महिलाओं में इसके लक्षण अलग हो सकते हैं। साथ ही, अधिकतर क्लिनिकल ट्रायल और डायग्नोस्टिक मॉडल पुरुषों पर ही केंद्रित रहे हैं।

अक्सर महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं के संकेत पुरुषों से भिन्न हो सकते हैं। सांस फूलना, अत्यधिक थकान, जी मिचलाना या पीठ, गर्दन और जबड़े में असहजता जैसे लक्षणों को महिलाएं आमतौर पर सामान्य गैस, थकान या मानसिक तनाव मानकर अनदेखा कर देती हैं। यही असावधानी समय पर उपचार मिलने में बाधक बनती है और अंततः उनके जीवन के लिए घातक भी सिद्ध हो सकती है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी भी इस बात को समझा जा रहा है कि महिलाओं का हृदय पुरुषों की तुलना में क्या भिन्न हो सकता है? और यदि हां, तो ये भिन्नता किस प्रकार से है? फिर भी इस बात पर विशेषज्ञों में एक राय जरूर है कि महिला और पुरुष का दिल बिल्कुल एक समान तरीके से तो काम नहीं करता है। वैज्ञानिक अभी भी इन अंतर को पूरी तरह समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इतना स्पष्ट है कि सभी के लिए एक जैसा इलाज या दृष्टिकोण कारगर नहीं होता।

हालांकि राहत की बात यह है कि दिल की अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है क्योंकि अधिकतर मामलों का संबंध जीवनशैली से होता है। यानी हमारी रोजमर्रा की आदतें हमारे दिल की सेहत पर सीधा असर डालती हैं।

ऐसे में स्वस्थ आहार अपनाना सबसे जरूरी कदम है। इसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और तले-भुने भोजन से परहेज और प्रोटीन युक्त आहार शामिल करना चाहिए, जबकि अधिक नमक, चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए। नियमित शारीरिक गतिविधि भी बेहद जरूरी है। रोज़ाना टहलना जैसे साधारण व्यायाम भी दिल को मजबूत बनाए रखते हैं।

इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना, धूम्रपान से बचना और तनाव को नियंत्रित रखना भी दिल की सेहत के लिए बेहद अहम है। खासकर लंबे समय तक तनाव शरीर पर नकारात्मक असर डालता है और हृदय संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

कुछ महिलाओं में ऐसे जोखिम भी होते हैं, जिनके बारे में कम जानकारी होती है। जैसे गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याएं, ऑटोइम्यून बीमारियां भी जोखिम को बढ़ाती हैं। लेकिन अक्सर महिलाएं इन स्थितियों के बाद अपने दिल की जांच को प्राथमिकता नहीं देतीं।

यही वजह है कि नियमित स्वास्थ्य जांच बहुत जरूरी है। समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने से बीमारी का जल्द पता लगाया जा सकता है और जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर के संकेतों को समझें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सा सहायता लें।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Budh Shani Labh Drishti Yog: मई में इस दिन शनि और बुध बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, 5 राशियों के जीवन में तरक्की और धन लाभ के योग

Budh Shani Labh Drishti Yog: बुध और शनि ग्रह का यह दुर्लभ संयोग 4 राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। दोनों ग्रहों की यह युति मई के महीने में बनेगी, जिससे इन राशियों के जीवन में तरक्की और धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानें इसके बारे में

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 5 चौके-छक्के… शुभमन गिल ने लिया रबाडा का बदला, जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में ठोके इतने रन

Shubman Gill vs Josh Hazlewood: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात की टीम ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया. इस दौरान विराट कोहली ने रबाडा के एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाए. वहीं, शुभमन गिल ने जोश हेजलवुड को आड़े हाथों लेकर बदला लिया. Fri, 01 May 2026 08:27:29 +0530

  Videos
See all

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर में क्रूज डूबा, बड़ा हादसा #mpnews #headlines #tazakhabar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:37:14+00:00

Fit India | Bengal Election | बंगाल में मिड नाईट ड्रामा.. Strong Room के बाहर BJP Vs TMC ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:36:22+00:00

West Bengal Election। Mamata Banerjee। EVM, स्ट्रॉंग रूम पर ये क्या बोलीं ममता बनर्जी?। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:37:19+00:00

Jabalpur Cruise Accident : Bargi Dam हादसे की तस्वीरें देख दहल जाएंगे! Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:32:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers