Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का दावा: 'ईरान ने मारे 42 हजार लोग, मैंने 8 महिलाओं की फांसी रुकवाई', अब घुटनों पर तेहरान

Trump claims Iran Executions: वॉशिंगटन में ओवल ऑफिस के अंदर एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और भारत-पाकिस्तान के मुद्दों पर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी दखल की वजह से ही ईरान में बड़े पैमाने पर लोगों की जान बचाई जा सकी है और वहां की सेना अब काफी कमजोर हो चुकी है.

The post ट्रंप का दावा: 'ईरान ने मारे 42 हजार लोग, मैंने 8 महिलाओं की फांसी रुकवाई', अब घुटनों पर तेहरान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

धर्मेंद्र को याद कर रोई हेमा मालिनी, आंखों में आंसू लिए बोलीं- 'पता नहीं उनके बिना जिंदगी कैसे बिताऊंगी'

Hema Malini Remembering Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार गहरे शोक में है और धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है. बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार के जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके चाहने वालों के दिलों में भी एक खालीपन आ गया है. खास तौर पर उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी इस क्षति से बेहद आहत हैं.

इसी बीच हाल ही में हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गईं. बातचीत के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और उनकी आवाज में दर्द साफ झलक रहा था. उन्होंने धर्मेंद्र की जिंदगी और उनके काम के प्रति जुनून को याद करते हुए कहा कि उनकी पूरी यात्रा समर्पण, मेहनत और दर्शकों के अपार प्यार से भरी रही.

'फिल्में दिलों से जुड़ने का जरिया होती हैं'

हेमा मालिनी ने कहा, “उनकी जर्नी में जुनून, लगन और ऑडियंस का बेपनाह प्यार देखने को मिला. वो हमेशा कहते थे कि फिल्में दिलों से जुड़ने का जरिया होती हैं. कैमरे के सामने होना और अभिनय करना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि जुनून था. उनकी लाइफ पार्टनर होने के नाते मैं बहुत करीब से देख पाई कि वो अपने काम के लिए कितने समर्पित थे.”

'उनके बिना जिंदगी कैसी होगी'

उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र ने अपने शानदार अभिनय और विनम्र स्वभाव से लाखों लोगों के दिलों को छुआ. वे सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक अच्छे दोस्त, जिम्मेदार पिता और प्रेरणादायक इंसान भी थे. हेमा मालिनी ने भावुक होकर कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ जीवन बिताने का मौका मिला. लेकिन अब उन्हें बहुत मिस करती हूं. उनके बिना जिंदगी कैसी होगी, यह सोच पाना भी मुश्किल है.” 

धर्मेंद्र को दिया गया स्पेशल ऑनर 

आपको बता दें कि धर्मेंद्र को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया था. BAFTA द्वारा उन्हें विशेष सम्मान दिया गया, जिसे लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की लोकप्रियता सीमाओं से परे थी. दुनिया भर में उनके चाहने वाले थे और विदेशों में भी लोग उन्हें देखकर उत्साहित हो जाते थे.

धर्मेंद्र का निजी जीवन 

वहीं अगर धर्मेंद्र के निजी जीवन की बात करें तो एक्टर की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे हैं- अजेता, विजेता, सनी देओल और बॉबी देओल. इसके बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से विवाह किया, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें शोले, सीता और गीता, The Burning Train, Alibaba Aur 40 Chor, राजा जनि और नया जमाना जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: 'मैंने पापा को कुत्ते की चेन से मारा...', इस एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा, शारीरिक शोषण का भी हुए शिकार

Continue reading on the app

  Sports

कमेंट्री बॉक्स में रमीज राजा ने फीमेल कमेंटेटर को चूमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

PSL 2026 game Ramiz Raja: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ये वीडियो पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान की है जब वह कमेंट्री बॉक्स में महिला साथी को गले लगाते हुए और चूमते हुए दिखे. इस घटना पर अब कई तरह की मजेदार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. Fri, 1 May 2026 07:01:14 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election। Mamata Banerjee। EVM, स्ट्रॉंग रूम पर ये क्या बोलीं ममता बनर्जी?। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:37:19+00:00

Jabalpur Boat Accident: जबलपुर में क्रूज डूबा, बड़ा हादसा #mpnews #headlines #tazakhabar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:37:14+00:00

Headlines में आज देखिए | Cruise sinks in Jabalpur | Labour Day |Counting| TMC Vs BJP|30th april 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:30:58+00:00

Jabalpur Cruise Accident : Bargi Dam हादसे की तस्वीरें देख दहल जाएंगे! Breaking News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:32:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers