Responsive Scrollable Menu

रेडमी पैड 2 प्रो रिव्यू, 12.1 इंच डिस्प्ले:12000mAh की बड़ी बैटरी और रिवर्स चार्जिंग के साथ वेल्यू फॉर मनी पैकेज

रेडमी ने अपना नया टैब रेडमी पैड 2 प्रो भारत में उतारा है। मिडरेंज सेगमेंट का यह टैब 12,000mAh की बैटरी के साथ आया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। इस टैब को हमारी टीम दो महीने से इस्तेमाल कर रही है। हमने इसकी खूबियों और खामियों को जाना है। तो चलिए जानते हैं, इसमें क्या खास है। डिजाइन: मैटल बॉडी और हेडफोन जैक के साथ 4 स्पीकर्स बॉक्स में टैबलेट के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स, 33W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर और टाइप-A टू टाइप-C केबल मिलती है। डिस्प्ले: 12.1 इंच स्क्रीन और गीले हाथों से भी चलने वाला टच रेडमी पैड 2 प्रो का सबसे खास फीचर इसकी 12.1 इंच की बड़ी 2.5K स्क्रीन है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और नेविगेशन बेहद स्मूथ रहता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट होने की वजह से इस पर वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार मिलता है। कलर्स और डिटेल्स एकदम क्लियर नजर आती हैं और आप इस पर 4K वीडियो का मजा ले सकते हैं। बैटरी: 5 दिन तक का बैकअप और रिवर्स चार्जिंग रेडमी पैड 2 प्रो में 12,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टैंडबाय मोड पर रखते हुए और रोजाना करीब 3 घंटे ऑनलाइन वीडियो देखने के बावजूद, 5 दिन में बैटरी 78% से घटकर 26% पर ही आई। वहीं, आधे घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो चलाने पर बैटरी सिर्फ 3% ही खर्च हुई। बैटरी चार्ज करने के लिए बॉक्स में 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। टैबलेट की एक बड़ी खूबी इसकी 27W 'रिवर्स चार्जिंग' तकनीक है। यानी आप इसे पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन, ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को इस टैबलेट से चार्ज कर सकते हैं। परफॉर्मेंस: डेली यूज के लिए बेहतर और स्मूथ रेडमी पैड 2 प्रो लेटेस्ट हाइपर OS 2 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.7GHz तक की हाई स्पीड देता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 810 GPU लगा है। प्रोसेसर की ताकत समझने के लिए हमने कुछ बेंचमार्क टेस्ट किए हैं, जिनका स्कोर नीचे टेबल में दिया गया है। कैमरा: मीटिंग्स के लिए अच्छा ऑप्शन रेडमी पैड 2 प्रो के फ्रंट और बैक दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से फोटो और वीडियो क्वालिटी औसत है। इसमें पोर्ट्रेट, प्रो और डॉक्यूमेंट जैसे मोड्स मिलते हैं। हालांकि इसमें 6.0x तक का डिजिटल जूम है, लेकिन जूम करने पर फोटो थोड़ी धुंधली हो जाती है। अच्छी बात यह है कि जूम करने के बावजूद फ्रेम में लिखे हुए 'टेक्स्ट' साफ नजर आते हैं। फ्रंट कैमरा अच्छा काम करता है। यह स्किन टोन को साफ और स्मूथ कर देता है। इसमें HDR सपोर्ट भी है, जो लाइट को अच्छे से एडजस्ट करता है। इसका फ्रेम काफी वाइड है, जिससे ऑनलाइन मीटिंग्स या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। काम के फीचर्स: लाउड साउंड और शानदार कनेक्टिविटी रेडमी पैड 2 प्रो में डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर्स हैं, जो काफी तेज और साफ आवाज देते हैं। इनकी वॉल्यूम को 300% तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल 5G सिम का सपोर्ट भी है, यानी आप टैबलेट में सिम कार्ड डालकर सीधे इंटरनेट चला सकते हैं। हाइब्रिड स्लॉट होने की वजह से आप सिम के साथ मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें सर्किल टू सर्च और जेमिनी AI जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। एक्सेसरीज: पेन और कीबोर्ड का भी विकल्प बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। कंपनी इस टैबलेट के साथ स्मार्ट पेन और कीबोर्ड का सपोर्ट भी देती है, लेकिन इन्हें अलग से खरीदना होगा। दोनों की कीमत ₹3,999-₹3,999 है। पेन प्रेशर सेंसिटिव है, यानी दबाकर लिखने पर लाइन मोटी हो जाती है। आप इसे टाइप-C से चार्ज कर सकते हैं। कीबोर्ड का एक्सपीरियंस बहुत टेक्टाइल है। इसमें टचपैड तो नहीं है, लेकिन शॉर्टकट्स बहुत सारे हैं। एक बार चार्ज करने पर कीबोर्ड हफ्तों चलता है। ये एक्सेसरीज आपके टैबलेट को एक मिनी लैपटॉप बना देती है। वैसे इन एक्सेसरीज के बिना भी टैबलेट का इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आती है, यह पूरी तरह यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है। फाइनल वर्डिक्ट कीमतों की बात करें तो, इसका Wi-Fi वैरिएंट आपको मिलेगा 24,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5G मॉडल के 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और 256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है। अगर आपको एक ऐसा टैबलेट चाहिए जिसकी बैटरी लंबी चले, जिसका डिस्प्ले बड़ा और अच्छा हो और परफॉर्मेंस भी दमदार हो, तो रेडमी पैड 2 प्रो एक पैसा वसूल डील हो सकती है। रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी टैबलेट के यूज को एडवांस बनाती है। अमूमन टैबलेट के कैमरा से संतुष्टि नहीं होती है लेकिन रेडमी पैड 2 प्रो का कैमरा निराशा नहीं करेगा। यह टैब हाइपर OS 2 पर काम करता है, जो 5 जनरेशन की एंड्रॉयड OS अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। कुल मिलाकर 25 से 30 हजार की रेंज में रेडमी पैड 2 प्रो खरीदना घाटे का सौदा साबित नहीं होगा।

Continue reading on the app

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | तेज आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, बारिश की संभावना! | AT2

#DelhiWeather #UPWeather #BiharWeather #RajasthanWeather #WeatherUpdate #IMD #aajtak2 #at2video भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में 1 से 5 मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. The Indian Meteorological Department has predicted that the sky in Delhi will remain partly cloudy from May 1 to 5 and the temperature may remain between 35 to 40 degrees Celsius. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 5 चौके-छक्के… शुभमन गिल ने लिया रबाडा का बदला, जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में ठोके इतने रन

Shubman Gill vs Josh Hazlewood: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात की टीम ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया. इस दौरान विराट कोहली ने रबाडा के एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाए. वहीं, शुभमन गिल ने जोश हेजलवुड को आड़े हाथों लेकर बदला लिया. Fri, 01 May 2026 08:27:29 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | J&K में जबरदस्त SNOWFALL, तापमान में आई गिरावट! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:15:03+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 Results: बंगाल में बीजेपी की जीत के ये होंगे 5 बड़े कारण! | PM Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:15:09+00:00

Rajnath Singh: 'पाकिस्तान इंटरनेशनल टेररिज्म का हब है' | #shorts #operationsindoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:15:08+00:00

Top Headlines Of The Today: Bengal Strong Room Controversy | Jabalpur Accident | LPG Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T03:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers