Responsive Scrollable Menu

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वैभव 400 रन बना चुके राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, 3/20 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राहुल पर टिकी दिल्ली की बैटिंग दिल्ली की बल्लेबाजी काफी हद तक केएल राहुल पर निर्भर है। राहुल ने 8 मैचों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.49 है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंदबाजी में अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 7 विकेट लिए हैं और 8.33 की इकोनॉमी से रन रोके हैं। एनगिडी RR के खिलाफ बाहर लुंगी एनगिडी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कंकशन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन आराम की सलाह दी है। इसी वजह से वे RCB के बाद RR के खिलाफ भी बाहर रहेंगे। उनकी वापसी 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में संभव मानी जा रही है। जयपुर की पिच बैटिंग-फ्रेंडली सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है। जयपुर में गर्मी का असर, ओस बनेगी गेम चेंजर जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ह्यूमिडिटी करीब 14% रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

Continue reading on the app

Taigei Submarine: लिथियम बैटरी की ताकत, समंदर के नीचे स्‍पेस ही स्‍पेस, परमाणु पनडुब्बी से भी खतरनाक है जापान की ये व्हेल?

Taigei-class Submarine: जापान की टाइगेई क्‍लस पनडुब्बी समुद्री युद्ध के इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव है. लिथियम-आयन बैटरी तकनीक से लैस यह बड़ी व्हेल दुनिया की सबसे खामोश पनडुब्बियों में से एक है, जो बिना सतह पर आए हफ्तों तक अदृश्य रह सकती है. Type 18 टॉरपीडो और हारपून मिसाइलों से लैस यह पनडुब्बी दुश्मन का नामोनिशान मिटाने में सक्षम है. अपनी असाधारण फुर्ती और सटीक सोनार प्रणाली के कारण यह समंदर के नीचे जापान का सबसे अभेद्य कवच मानी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में जो युजवेंद्र चहल नहीं कर पाए, वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया, बनाया 'डबल सेंचुरी' का खास रिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar 200 IPL Wickets in India Record: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत में खेलते हुए आईपीएल मैचों में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में तीन विकेट चटकाने के दौरान ही उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की. इसके अलावा भुवनेश्वर टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पेसर भी बने. Fri, 1 May 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Bengal Assembly Elections Result Live : नतीजे से पहले TMC को बड़ा झटका, HC ने खारिज की TMC की याचिका #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T01:43:39+00:00

UP News | बंदर के बच्चे के सिर में फंसा लोटा, तड़प उठी मां! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T01:38:30+00:00

State Minister Rakesh Singh ने Jabalpur Bargi Dam Boat Accident के बारे में दिया बड़ा अपडेट #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T01:46:44+00:00

Viral Video | पूर्व विधायक के बेटे और गैस एजेंसी मालिक के बीच जमकर हुई मारपीट #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T01:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers