501 दिन के FD पर मिलेगा 8% रिटर्न, इस बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, 1 मई से नए रेट लागू
मई में भी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए रेट 1 मई 2026 से लागू होंगे। एफडी की अवधि न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 10 साल है।
बदलाव के बाद बैंक 2.75% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक आयु वर्ग) को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को वितरित करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज मिलेगा?
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। ब्याज दरें 3.25% से लेकर 8.25% हैं। हालांकि यह सुविधा केवल भारतीय नागरिकों को ही मिलेगी। बैंक में स्पष्ट किया है कि ये इंटरेस्ट रेट रेकरिंग डिपॉजिट पर भी लागू होते हैं।
इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न
सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% है। 501 दिन के टेन्योर पर बैंक समान नागरिकों को 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज दे रहा है। जबकि 502 दिन से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर और 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर पर 7.25% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
- 15 से लेकर 59 दिन- 3.25%
- 60 दिन से लेकर 90 दिन- 3.75%
- 91 दिन से लेकर 182 दिन- 4%
- 183 दिन से लेकर 1 साल तक- 4.75%
- एक साल एक दिन से लेकर 500 दिन- 7.25%
- 501 दिन- 7.50%
- 502 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.75%
- 2 साल से लेकर 5 साल से कम- 6%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.75%
- वरिष्ठ नागरिक- 0.50% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट
Vrishchik: वृश्चिक राशि वाले आज गुस्से पर रखें काबू! आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचें, संयम से संवरेगा दिन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का है. किसी भी उकसावे या गुस्से वाली स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर और आर्थिक मामलों में दूसरों के बजाय अपने विवेक पर भरोसा करें और फिलहाल बड़े निवेश को टाल देना ही बेहतर है. रिश्तों में शांति और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज मौन का सहारा लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







