Responsive Scrollable Menu

Infosys Q4 Results: 21% उछला मुनाफा, रेवेन्यू में 13% की वृद्धि, निवेशकों को ₹25 प्रति शेयर डिविडेंड का तोहफा

मुंबई। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। जबकि, पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹7,033 करोड़ था। राजस्व में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की कुल आय 13.4% बढ़कर ₹46,402 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹40,925 करोड़ थी। यह वृद्धि कंपनी के स्थिर बिजनेस मॉडल और बड़े डील्स की वजह से संभव हो पाई है।

डिविडेंड और निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा 
इंफोसिस ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तय की गई है, जबकि भुगतान 25 जून 2026 को किया जाएगा। यह निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अगर तिमाही-दर-तिमाही तुलना करें तो कंपनी का मुनाफा 28% बढ़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का लाभ ₹6,654 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया है। वहीं, राजस्व में भी करीब 2% की वृद्धि दर्ज की गई है।

वित्तवर्ष27 के लिए कंपनी का अनुमान  
इंफोसिस ने अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी अपना आउटलुक जारी किया है। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी आय में 1.5% से 3.5% तक की वृद्धि हो सकती है। ऑपरेटिंग मार्जिन 20% से 22% के बीच रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21% रहा, जो सालाना आधार पर स्थिर है, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें सुधार हुआ है।

$5,040 मिलियन रही डॉलर इनकम 
कंपनी की डॉलर में आय $5,040 मिलियन रही, जो पिछली तिमाही से 6.6% अधिक है, लेकिन सालाना आधार पर इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई। नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार में इंफोसिस के एडीआर (एडीआर) में गिरावट देखी गई। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में शेयर करीब 5% तक गिर गया और लगभग $12.81 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। कंपनी के सीईओ और एमडी सलील पारेख ने कहा कि FY26 में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर और मजबूत रहा है।

स्थिर ग्रोथ जारी रखने में सफल रही कंपनी 
चौथे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने $14.9 बिलियन के बड़े सौदे हासिल किए, जो इसकी बाजार में मजबूती को दिखाते हैं। कंपनी की एआई आधारित सेवाओं की रणनीति को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एआई फर्स्ट फ्रेमवर्क और टोपाज जैसे प्लेटफॉर्म कंपनी को प्रतिस्पर्धा में आगे रखने में मदद कर रहे हैं। इंफोसिस के नतीजे यह दिखाते हैं कि कंपनी बदलते वैश्विक माहौल के बावजूद स्थिर ग्रोथ बनाए रखने में सफल रही है। 

Continue reading on the app

Fact Check: नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन का नहीं, ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का है यह वीडियो

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर कुछ दिनों से चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन 13 अप्रैल 2026 को उग्र हो गया। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। इससे जोड़कर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा […]

The post Fact Check: नोएडा में हुए मजदूरों के प्रदर्शन का नहीं, ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का है यह वीडियो appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे, जानें कब तक होगी वापसी?

MS Dhoni Fitness: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और चेन्नई में ही रहकर अपना रिहैब जारी रखे हुए।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आईपीएल 2026 का 48वां मैच होगा और प्लेऑफ की रेस के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

सूत्रों के अनुसार, धोनी इस मैच के लिए टीम के साथ दिल्ली नहीं गए। टीम प्रबंधन ने साफ किया है कि वह अभी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। हालांकि, टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि धोनी इस सीजन में कम से कम एक मैच जरूर खेलेंगे। यानी फैंस को अभी उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करना होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है। कुल 8 अंकों के साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन आगे के मैच उसके लिए बेहद अहम होने वाले हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद चेन्नई को लगातार दो बार लखनऊ का सामना करना है- 10 और 15 मई को। इसके बाद टीम अपने लीग चरण का समापन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबलों के साथ करेगी।

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि उनका अनुभव और नेतृत्व मैदान पर काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें दिल्ली के खिलाफ जीत पर टिकी हैं, ताकि टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रख सके। आने वाले मुकाबले CSK के लिए ‘करो या मरो’ जैसे साबित हो सकते हैं।

Mon, 04 May 2026 16:34:49 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Result 2026:5 बजते ही बंगाल में TMC ने कर दिया खेला? Bengal Election News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:40:00+00:00

West Bengal Election Result 2026: झालमुरी खाते हुए क्यों हंसने लगे Ashutosh? | TMC Vs BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:02+00:00

Election Result 2026 Highlights: Bengal में BJP 200 के करीब | Tamil Nadu | TVK | Vijay | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:36:31+00:00

West Bengal Election Results: बंगाल रिजल्ट पर बाबा रामदेव क्या बोले ? #bengalnews #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T11:37:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers