Responsive Scrollable Menu

कोलकाता में चुनावी नतीजों से पहले TMC का हंगामा, EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के खत्म होने के बाद गुरुवार शाम को कोलकाता में अचानक बवाल शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओ ने भारतीय जनता पार्टी पर बैलेट बॉक्स को खोलने का आरोप लगाया है। जिसके बाद टीएमसी नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍टेड‍ियम काउंट‍िंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि कुछ घंटे के बाद टीएमसी नेताओं ने धरना खत्म कर दिया।

बता दें कि टीएमसी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर भाजपा पर बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप लगाया है। पार्टी ने लिखा है कि यह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से पता चला है कि कैसे भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर किसी भी संबंधित पार्टी स्टेकहोल्डर की मौजूदगी के बिना बैलेट बॉक्स खोल रहा है। यह चुनाव आयोग की पूरी जानकारी और सुरक्षा में खुलेआम किया जा रहा बड़ी चुनावी धोखाधड़ी है।

टीएमसी ने कहा कि भाजपा ने उन्होंने हर गंदी चाल चली, नाम हटाना, वोटर को डराना, केंद्रीय सुरक्षा बल का आतंक, नकदी की बाढ़, और बुरी तरह फेल हुए। अब, पूरी तरह से हताश होकर, वे ईवीएम से छेड़छाड़ करने पर उतर आए हैं। लेकिन बंगाल महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है। हम चुपचाप बैठकर उन्हें हमारी लोकतंत्र को लूटते नहीं देखेंगे।

हमारे नेता डॉ शशिपांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर जाकर हालात का जायजा लेंगी। बंगाल के लोग इस दिनदहाड़े हो रही लूट को देख रहे हैं। हम दिल्ली के जमींदारों और उनके कठपुतली चुनाव आयोग को लोगों का जनादेश चुराने की इजाजत नहीं देंगे।

मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

टीएमसी द्वारा जारी किए वीडियो पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। चुनाव आयोग का कहना है कि कगुडीराम अनुशीलन केंद्र के अंदर सात AC स्ट्रॉन्ग रूम हैं। बुधवार मतदान पूरा होने के बाद उम्मीदवारों और सामान्य ऑब्जर्वर की मौजूदगी में उन सभी को ठीक से बंद और सील कर दिया गया है। आखिरी स्ट्रॉन्ग रूम सुबह करीब 5.15 बजे बंद कर दिया गया था। पोल्ड EVM वाले सभी स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षित और सील हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि इसी परिसर में पोस्टल बैलेट्स के लिए एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है, जहां विभिन्न मतदान कर्मियों और ETBPS के माध्यम से प्राप्त बैलेट को विधानसभा क्षेत्रवार सुरक्षित रखा गया है। हमने सभी ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर को बता दिया था और रिटर्निंग ऑफिसर से अपने उम्मीदवार और प्रतिनिधि को इस बारे में बताने के लिए कहा था। रिटर्निंग ऑफिसर ने मेल द्वारा राजनीतिक पार्टियों को जानकारी दे दी है। बैलेट को अलग करने का काम शाम 4 बजे पोल्ड जगह वाले स्ट्रॉन्ग रूम के कॉरिडोर में हो रहा था। मेन स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षित रूप से बंद हैं।

Continue reading on the app

दामाद को दिया मौत का ‘जाम’, जन्मदिन पर सल्फास मिलाकर पिलाया; 4 महीने बाद पत्नी-ससुर गिरफ्तार

आगरा में जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक रिपोर्ट में शराब में सल्फास मिलाकर देने की बात सामने आई है, जिसके बाद मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस को हरा चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, बनी पहली ऐसी टीम जिसने आईपीएल में...

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को खेले गे णुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया. इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई के खिलाफ 20 जीत हासिल करने वाली चेन्नई पहली टीम बन गई. Sun, 3 May 2026 11:28:31 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election Results LIVE: बंगाल के तेज नतीजे | BJP | TMC | Counting Day | Mamata Vs Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:40:52+00:00

West Bengal Election 2026: कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर जबरदस्त नारेबाजी | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:43:11+00:00

Nitin Gadkari: 'क्या हमारे देश में चमचों की भी कमी है?' #shortsvideo #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:45:13+00:00

Mumbai: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने की टेम्पो चालक से मारपीट #shortsvideo #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T07:40:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers