बहराइच की मशहूर बिहारी बाबू की बाटी-चोखा, देसी घी की खुशबू और स्वाद का ऐसा जादू कि लग जाती है लंबी लाइन!
बहराइच के रत्नापुर क्षेत्र में स्थित बिहारी बाबू की मशहूर बाटी-चोखा की दुकान आज पूरे जिले में अपनी खास पहचान बना चुकी है. बिहार से आए बिहारी बाबू ने पारंपरिक तकनीक और देसी स्वाद को अपनाकर यहां ऐसी बाटी-चोखा तैयार की है, जिसकी खुशबू और जायका लोगों को दूर-दूर से खींच लाता है. कोयले की धीमी आंच पर बनी बाटी और खेत से लाए गए ताजे मसालों से तैयार चोखा, इसे और भी खास बनाते हैं. मात्र ₹40 में मिलने वाला यह देसी स्वाद देसी घी की भरपूर परत के साथ परोसा जाता है, जिसके लिए ग्राहकों को अक्सर लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है.
बच गई है दाल तो फेकें नहीं, बनाएं सॉफ्ट थेपला, नाश्ते में दही, अचार या चाय के साथ लें खाने का मजा
हर घर में दाल जरूर बनती है. मसूर, चना, अरहर आदि के दाल बनाना आसान है और लोग इसे हर दिन बनाकर रोटी या चावल के साथ खाते हैं. दाल खाना सेहत के लिए भी बेहद हेल्दी होता है, क्योंकि ये प्रोटीन की कमी को दूर करती है. अक्सर ऐसा होता है कि दाल अधिक बन जाती है. कई बार बच्चे भी दाल खाने में नखरे दिखाते हैं. ऐसे में हर दिन दाल थोड़ी बहुत बच ही जाती है. आप इसे फ्रिज में रख देते होंगे. आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भी दाल खाएं तो इसके लिए आप उन्हें बची हुई दाल से बनाकर खिलाएं थेपला. इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है. आपको बची हुई दाल लेना है. उसमें आटा डाल देना है. इसे और टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें दही, मसाले, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, प्याज आदि भी डाल सकते हैं. बच्चों को ये थेपला आप डिनर में खिलाएं, इससे दाल भी उनके शरीर में जाएगा. सुबह टिफिन में भी दे सकते हैं. इसकी पूरी रेसिपी शेयर की गई है यूट्यूब चैनल NishaMadhulika पर, जिसे स्टेप बाई स्टेप बनाने की विधि बता रही हैं शेफ निशा मधुलिका.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


.jpg)





