GT vs RCB: शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारी, गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया है. आरसीबी के दिए 156 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 25 गेंद शेष कहते 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 43 रन और जोस बटलर ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए.
शुभमन गिल ने दिलाई थी गुजरात टाइटंस को तेज शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 156 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. गिल ने तेज शुरुआत की, लेकिन फिर 42 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात को पहला झटका दिया. उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सुदर्शन 5 गेंद पर 6 रन बनाए.
भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर गुजरात की बढ़ाई थी मुश्किल
इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा है. गिल ने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. फिर भुवनेश्वर कुमार ने ही गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया. बटलर 19 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने एक ही ओवर में गुजरात टाइटंस को 2 झटके दिए. उन्होंने पहले शाहरुख खान को आउट किया. शाहरुख 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया.
ऐसी रही RCB की बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर सिमट गई. आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल 24 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं विराट कोहली 13 गेंद पर 28 रन बनाए. कप्तान रजत पटीदार ने 19 रन बनाए. इसके अलावा रोमियो शेफर्ड 17 रन, भुवनेश्वर कुमार 15* रन और वेंकटेश अय्यर ने 12 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट चटकाए. जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: 'हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था, वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा...', राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी पर धवन का बड़ा बयान
Ganga Expressway Update: विशेष सुविधाओं से लैस है गंगा एक्सप्रेसवे, EV कार चार्जिंग की टेंशन खत्म!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई जिले के मल्लावा से 594 कि.मी. लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज तक बना सिक्स लेन एक्सप्रेसवे पश्चिम और पूर्वी यूपी को जोड़ता है। जिससे सफर का समय घटकर लगभग 6 से 7 घंटे ही रह गया है। यह सिर्फ एक एक्सप्रेसवे ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर दौड़ता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां सिर्फ गाड़ियां ही नहीं दौड़ेंगी बल्कि उद्योग, निवेश युवाओं के सपने और अवसर भी फर्राटा भरेंगे।
कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं
गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि एक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कॉरिडोर के रूप में तैयार किया गया है जो परिवहन के साथ-साथ औद्योगिक विकास की आधारशिला रखता है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। तो एक्सप्रेसवे वाले प्रदेश में एक और नगीना जुड़ गया। 594 कि.मी. लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी जो पहले 11-12 घंटे में पूरी होती थी। प्रधानमंत्री ने हरदोई में इस एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि अब कुछ ही घंटों में संगम पहुंचा जा सकता है और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए जा सकते हैं। अब आप कुछ ही घंटों में संगम भी पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा के दर्शन करके भी वापस आ सकते हैं।
एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा
साथियों जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही है। वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता ये एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 37,350 करोड़ की लागत से 5 साल में बनकर तैयार हुआ है। इस हिसाब से 1 कि.मी. एक्सप्रेसवे की औसत लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख आई है।
5 साल के भीतर बनकर तैयार हो गया
प्रधानमंत्री मोदी ने ही 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। पीएम ने कहा कि 5 साल से कम समय में बनकर यह एक्सप्रेसवे तैयार हुआ है। साथियों, देश के तेज विकास के लिए हमें तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण करना है। दिसंबर 2021 में [हौसला बढ़ाने की आवाज़] गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने मैं शाहजहांपुर आया था। अभी 5 साल 5 साल से भी कम समय हुआ है। और आप देखिए देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवेज में शुमार यूपी का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे यह 5 साल के भीतर बनकर तैयार हो गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक्सप्रेसवे जिन 12 जिलों से गुजर रहा है उन सभी 12 जिलों में नए उद्योग आएंगे और फार्मा के क्लस्टर विकसित होंगे। यह एनसीआर की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा। इसके किनारे औद्योगिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने इस एक्सप्रेसवे के विस्तार की संभावना भी बताई। आज हरदोई से इसका लोकार्पण भी हो रहा है। यही नहीं एक और गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हुआ है। तो साथ ही इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखने के लिए यूपी सरकार की तारीफ भी की। इससे पहले पीएम ने एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ लगाया और सीएम योगी के साथ एक्सप्रेसवे पर कुछ कदम पैदल भी चले।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















