UGC NET 2026 जून सेशन में बड़ा बदलाव, दो नए विषय जोड़े गए, इंफॉर्मेशन बुलेटिन और सिलेबस भी जारी
यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है। गुरुवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विषयों की सूची भी आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in जारी कर दी है। जिसके मुताबिक इस बार कुल 87 विषयों की परीक्षा आयोजित होने वाली है। पहले विषयों की संख्या 85 थी। इस बार फॉरेस्ट्री और स्टैटिसटिक्स दोनों सब्जेक्ट्स जोड़े गए हैं।
यूजीसी नेट सिलेबस जून 2026 सेशन के लिए संशोधित इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 तक जारी रहने वाली है। परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। प्रवेश पत्र 15 जून को उपलब्ध होंगे।
अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की 1150 रुपये है। जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए फीस 600 रुपये और एससी/एसटी/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये है।
परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट जून 2026 के परीक्षा पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम में कुल दो पेपर शामिल होंगे। दोनों ही पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी। पेपर-1 में रीजनिंग एबिलिटी, रीडिंग कंप्रीहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस से संबंधित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह कुल 100 अंक का होगा। पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने विषय से संबंधित होगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। वहीं कुल अंक 200 होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। वहीं जिन प्रश्नों को अटेम्प्ट नहीं किया गया है, न ही उस पर कोई अंक मिलेंगे और न ही अंक काटे जाएंगे।
सिलेबस भी जारी, ऐसे करें आवेदन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फॉरेस्ट्री और स्टैटिसटिक्स समेत सभी 87 विषयों का सिलेबस जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://www.ugcnetonline.in/syllabus-new.php पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उम्मीदवारों को सिलेबस की कॉपी प्रदान नहीं करेगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। हालांकि यह नियम लैंग्वेज पेपर पर लागू नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन के समय परीक्षा पर प्रश्न पत्र के माध्यम को अच्छे से सेलेक्ट करने की सलाह दी जाती है।
यहाँ देखें विषयों की लिस्ट
20260430737599423Besan Pyaj Cheela: 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी बेसन-प्याज चीला, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन!
Besan Pyaj Cheela: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला चाहिए तो बेसन-प्याज का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। खासकर जब घर में समय कम हो और भूख ज्यादा, तब यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट साबित होती है।
बेसन और प्याज से तैयार होने वाला यह चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आता है। साथ ही, इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
बेसन प्याज का चीला बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- तेल (सेकने के लिए)
बेसन प्याज का चीला बनाने का तरीका
बेसन प्याज का चीला स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन लें और उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
अब इस बैटर में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इससे चीले का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। जब तवा गर्म हो जाए तो एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें ताकि चीला अच्छी तरह पक जाए और कुरकुरा बने। तैयार चीले को प्लेट में निकालें और हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi












.jpg)





