Besan Pyaj Cheela: 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी बेसन-प्याज चीला, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन!
Besan Pyaj Cheela: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला चाहिए तो बेसन-प्याज का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। खासकर जब घर में समय कम हो और भूख ज्यादा, तब यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट साबित होती है।
बेसन और प्याज से तैयार होने वाला यह चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आता है। साथ ही, इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
बेसन प्याज का चीला बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- तेल (सेकने के लिए)
बेसन प्याज का चीला बनाने का तरीका
बेसन प्याज का चीला स्वादिष्ट लगता है। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन लें और उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि इसमें गांठें न रहें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
अब इस बैटर में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इससे चीले का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
मीडियम आंच पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। जब तवा गर्म हो जाए तो एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं।
चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।
ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें ताकि चीला अच्छी तरह पक जाए और कुरकुरा बने। तैयार चीले को प्लेट में निकालें और हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Besan Suji Kabab: पार्टी स्टार्टर में परोसें सूजी-बेसन कबाब, जो खाएगा रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा!
Onion Storage: प्याज खराब होने से बचाने में मदद करेंगे 7 स्मार्ट तरीके, महीनों तक रख सकेंगे फ्रेश
Gym Exercise: अप्रैल-मई में भी जिम में पसीना बहाते हैं? जानें एक्सरसाइज़ का सही समय और तरीका
Cooler Cleaning: गंदे कूलर से आ रही है स्मैल और कम ठंडक? मिनटों में ऐसे करें क्लीनिंग, मिलेंगी शानदार कूलिंग
Cooler Cleaning: गर्मी का मौसम आते ही कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन अगर कूलर गंदा हो तो न सिर्फ ठंडी हवा कम मिलती है, बल्कि बदबू और बैक्टीरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। कई लोग कूलर साफ करने को झंझट समझकर टाल देते हैं, जबकि सही तरीके से सफाई करने पर कूलर की कूलिंग कई गुना बढ़ सकती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका कूलर नई मशीन की तरह ठंडी हवा दे, तो आपको बस कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे। खास बात यह है कि ये तरीके न सिर्फ तेज हैं बल्कि बेहद किफायती भी हैं। आइए जानते हैं मिनटों में कूलर को साफ करने के आसान और असरदार उपाय।
गंदे कूलर की सफाई के तरीके
सबसे पहले करें पावर ऑफ
कूलर की सफाई शुरू करने से पहले उसे बिजली से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर दें। यह आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके बाद कूलर को ऐसी जगह रखें जहां पानी आसानी से निकल सके।
पानी की टंकी करें साफ
कूलर की टंकी में जमा पुराना पानी निकाल दें। अक्सर इसमें काई, धूल और गंदगी जमा हो जाती है। टंकी को साफ पानी से धोएं और जरूरत हो तो हल्का डिटर्जेंट या सिरका मिलाकर ब्रश से रगड़ें।
कूलिंग पैड की सफाई
कूलिंग पैड कूलर की ठंडक का मुख्य हिस्सा होता है। इन्हें निकालकर साफ पानी से धो लें। अगर पैड ज्यादा गंदे हैं तो उन्हें हल्के साबुन या बेकिंग सोडा के घोल में कुछ देर भिगोकर साफ करें। इससे बदबू भी खत्म हो जाएगी।
फैन और ब्लेड की क्लीनिंग
कूलर के अंदर लगे फैन और ब्लेड पर धूल जम जाती है, जिससे हवा का फ्लो कम हो जाता है। सूखे कपड़े या ब्रश से इन्हें अच्छी तरह साफ करें। ध्यान रखें कि मोटर में पानी न जाए।
पाइप और पंप चेक करें
पानी सप्लाई करने वाला पाइप और पंप भी साफ होना चाहिए। अगर इनमें गंदगी जमा हो जाए तो पानी का फ्लो रुक सकता है। पाइप को निकालकर पानी से फ्लश करें और पंप को भी हल्के हाथ से साफ करें।
एंटी-बैक्टीरियल क्लीनिंग टिप
कूलर में बदबू से बचने के लिए आप पानी में थोड़ा सा फिटकरी या नीम का अर्क मिला सकते हैं। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे और हवा ताजा बनी रहेगी।
सूखने के बाद ही करें इस्तेमाल
सफाई के बाद कूलर के सभी पार्ट्स को अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद ही कूलर को दोबारा चालू करें। इससे शॉर्ट सर्किट या खराबी का खतरा नहीं रहेगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















