Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश: मानवाधिकार कार्यकर्ता को धमकाने पर अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खड़े किए सावल

डबलिन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के चिटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र की एक मानवाधिकार कार्यकर्ता को धमकाने और उसका उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संगठन ने चिंता जताई है।

आयरलैंड स्थित फ्रंट लाइन डिफेंडर्स ने बांग्लादेश सरकार से रानी यान यान को जारी चेतावनी पत्र तुरंत वापस लेने और इसके कानूनी आधार को स्पष्ट करने की मांग की है। संगठन ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता के खिलाफ हर तरह की डराने-धमकाने की कार्रवाई बंद की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रानी यान यान चिटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) के रंगामाटी इलाके में रहने वाली एक आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता हैं। संगठन के मुताबिक, वह पिछले एक दशक से आदिवासी महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों पर काम कर रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रंगामाटी की डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट नाजमा अशराफी ने 6 अप्रैल को गृह मंत्रालय के निर्देश पर रानी को एक औपचारिक चेतावनी पत्र जारी किया और उसे कई सरकारी दफ्तरों में भेजा।

इस पत्र में रानी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश सरकार और सेना के खिलाफ “भ्रामक और गलत आरोप” लगाए और विभिन्न आदिवासी संगठनों को एकजुट करने की कोशिश की। साथ ही कहा गया कि उनकी गतिविधियां क्षेत्र की स्थिति को खराब कर सकती हैं।

हालांकि, फ्रंट लाइन डिफेंडर्स ने कहा कि पत्र में इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिए गए हैं।

24 अप्रैल को रानी की वकील सारा हुसैन ने जिला प्रशासन को लिखित जवाब देकर इन आरोपों को “अस्पष्ट और निराधार” बताया और पत्र को तुरंत वापस लेने की मांग की। जवाब में यह भी कहा गया कि इस पत्र को कई दफ्तरों में भेजने से रानी की छवि को नुकसान पहुंचा है, जो मानहानि के दायरे में आता है।

संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के लोगों ने भी इस पत्र की आलोचना की है और इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाने की कोशिश बताया है, खासकर चिटगांव हिल ट्रैक्ट्स से जुड़े मुद्दों पर।

अंतरराष्ट्रीय संगठन ने सरकार से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करे कि सभी मानवाधिकार कार्यकर्ता बिना डर और किसी दबाव के अपना काम कर सकें।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

AAP छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा के साथी सांसद पर ऐक्शन, फैक्ट्री पर पड़ी रेड

Raghav Chadha: राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता के ऊपर ऐक्शन हुआ है। पंजाब के प्रदूषण बोर्ड ने गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री के ऊपर रेड मारी है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

गिल के विकेट पर कोहली का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, होल्डर के कैच पर बवाल, गुजरात-आरसीबी के मोमेंट्स

RCB vs GT Moments and Records: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया था. इसके बाद मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए. चलिए इस मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं... Fri, 1 May 2026 00:14:20 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Live: स्ट्रांग रूम से बाहर आईं Mamata Banerjee, Kolkata में बवाल | TMC Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T19:31:56+00:00

Chaos erupted in Bhabanipur West Bengal ahead of the vote counting for the election results Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T19:30:39+00:00

Mamata Banerjee Latest Statement: किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे- CM ममता | EVM Strong Room #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T19:36:46+00:00

Iran America War Update : आ गई ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers