Responsive Scrollable Menu

Summer Trendy Caps: ₹300 में पाएं स्टाइलिश और सन प्रोटेक्शन कैप्स

Trendy Summer Caps Under 300: गर्मियों में फैशन के साथ धूप से प्रोटेक्शन करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जब आप धूप में जाएं, तो आप ये समर ट्रेंडी कैप्स लगा सकते हैं, जो न केवल स्टाइल में बल्कि सेफ्टी में भी नंबर वन है...

Continue reading on the app

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में जारी गर्मी के कहर और लू पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। गुरुवार को दिल्ली में न सिर्फ बारिश हुई बल्कि उसके साथ आसमान से ओले भी बरसे। दिल्ली में तेज बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं ओले गिरने की वजह से शहर में ठंडक का भी एहसास हो रहा है।

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छाए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई और शहर की सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से लेकर ईस्ट दिल्ली तक गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में ओलों की बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के आसमान में बादल मई तक डेरा डाले रह सकते हैं और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं तापमान में 1 मई से लगातार वृद्धि होने के संकेत हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने के भी संकेत हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

राजधानी में सफदरगंज में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य भारत में 3 से 6 मई के दौरान कहीं-कहीं गरज, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: चेन्नई ने चौथी जीत के साथ लगाई छलांग, मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल

Updated IPL 19 Points Table: पॉइंट्स टेबल के शीर्ष और अंतिम स्थानों में इस मैच के नतीजे का कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन मिड-टेबल में जरूर स्थिति बदली है, जिसने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बनाया हुआ है. Sat, 02 May 2026 23:46:18 +0530

  Videos
See all

West Bengal Exit Poll 2026 : नेशनल और रीजनल मीडिया के अनुसार बंगाल में कौन भारी ? | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:36:41+00:00

मजदूरी मांगने पर मजदूर को मारे थप्पड़ #bareilly #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:45:03+00:00

West Bengal News : 15 बूथ पर रिपोलिंग..क्या 4 मई को बीजेपी COMING? | Falta Voting News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:53:01+00:00

MP Breaking News | मंदसौर में एम्बुलेंस से ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T21:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers