Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे
Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में जारी गर्मी के कहर और लू पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। गुरुवार को दिल्ली में न सिर्फ बारिश हुई बल्कि उसके साथ आसमान से ओले भी बरसे। दिल्ली में तेज बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं ओले गिरने की वजह से शहर में ठंडक का भी एहसास हो रहा है।
दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छाए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई और शहर की सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से लेकर ईस्ट दिल्ली तक गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में ओलों की बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के आसमान में बादल मई तक डेरा डाले रह सकते हैं और दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं तापमान में 1 मई से लगातार वृद्धि होने के संकेत हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने के भी संकेत हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
राजधानी में सफदरगंज में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य भारत में 3 से 6 मई के दौरान कहीं-कहीं गरज, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
लू में कैसे रहें फिट? आपकी उम्र के लिए कौनसी कसरत है सबसे ज्यादा सही
लू के दौरान एक्सरसाइज करना मुश्किल लग सकता है, और इसकी एक अच्छी वजह भी है. ज्यादा तापमान आपके शरीर पर ज्याजा जोर डालता है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान और यहां तक कि हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको वर्कआउट पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए. जरूरी बात यह है कि आप अपनी उम्र के हिसाब से सही तरह की एक्सरसाइज चुनें और अपने रूटीन को मौसम के हिसाब से ढाल लें. आज हम बताते हैं कि अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित रूप से एक्टिव कैसे रह सकते हैं. 'जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, गर्मी में एक्सरसाइज करने से प्लाज्मा वॉल्यूम और कार्डियक आउटपुट बढ़ जाता है. इससे दिल कम जोर लगाए बिना ज्यादा खून पंप कर पाता है; इसका सबूत यह है कि एक ही लेवल की मेहनत करने पर भी दिल की धड़कन में काफी कमी आती है.
The post लू में कैसे रहें फिट? आपकी उम्र के लिए कौनसी कसरत है सबसे ज्यादा सही appeared first on News24 Hindi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
news24




















