रेड क्रॉस-रेड क्रिसेंट से लेबनानी राष्ट्रपति ने की मुलाकात, इजरायली हमलों को बताया नियम विरुद्ध
बेरूत, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेउ आउन ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के प्रतिनिधियों से मुलाकात में इजरायल की कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि नागरिकों पर हो रहे हमले रोके जाएं और इसे मानवाधिकार नियमों के विरुद्ध बताया।
लेबनानी राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसे लेकर एक बयान जारी किया गया है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में उन्होंने कहा कि दक्षिण लेबनान में हमले अभी भी जारी हैं, जबकि संघर्षविराम की घोषणा हो चुकी है। उनके अनुसार, इन हमलों में आम लोग, पैरामेडिक्स, सिविल डिफेंस के कर्मचारी और राहत कार्य में लगे लोग भी इसकी जद में आ रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि घरों और पूजा स्थलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और हर दिन मरने और घायल होने वालों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लेबनानी रेड क्रॉस और अन्य संगठनों के करीब 17 पैरामेडिक्स और स्वयंसेवकों की जान जा चुकी है। पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि घायल लोगों को बचाने में लगे स्वयंसेवक बहुत बड़ा त्याग कर रहे हैं। यह काम वे पूरी निष्ठा और मानवता की भावना से कर रहे हैं, भले ही इसमें उनकी जान का खतरा क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि बचाव कार्य पहले से बता कर किए जाते हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, फिर भी उन पर हमले हो रहे हैं।
राष्ट्रपति ने यह भी मांग की कि लेबनानी कैदियों की जानकारी साझा करने में मदद की जाए। उनका आरोप है कि इजरायल कैदियों से मिलने या उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को अनुमति नहीं दे रहा है।
इस बीच, दक्षिण लेबनान में हमले जारी हैं। नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायली हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई। जेबचित में तीन लोगों की जान गई और सात घायल हुए। टूल में चार लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए। हारूफ में दो लोगों की मौत हुई और एक घर पूरी तरह तबाह हो गया।
वहीं, इजरायली सेना ने दक्षिण लेबनान के कई कस्बों—अल-समनिएह, अल-हनिएह, अल-कलीला, वादी जिलों, अल-कनिसा, कफ्र, मजदल ज़ून और सिद्दिकीन—के लोगों को नए चेतावनी संदेश भी जारी किए हैं, क्योंकि हमले तेज किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Stocks to Watch Today: बाजार में गिरावट के संकेत, Bajaj Finance और Adani Power समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Stocks to Watch Today: गुरुवार, 30 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही. यूएस-ईरान शांति वार्ता टूटने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हॉकिश पॉज ने ग्लोबल सेंटीमेंट को नुकसान पहुंचाया है. सुबह 7:57 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 84 अंक गिरकर 24,155 पर ट्रेड करते नजर आए. वॉल स्ट्रीट पर रात भर की गिरावट और क्रूड की तेजी के चलते गुरुवार को एशियाई बाजार दबाव में कारोबार कर रहे हैं. फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, लेकिन रुख सख्त बना रहा.
ऑयल स्टॉक्स पर रहेगी नजर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी और सप्लाई डिसरप्शन के चलते क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. ऐसे में ONGC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोनेट PNG के शेयरों पर अब फोकस बना रहेगा.
वेदांता: डीमर्जर एक्स-डेट आज
वेदांता के शेयर आज एक्स-डीमर्जर ट्रेड किए. कंपनी पांच अलग-अलग लिस्टेड एंटिटीज में बंट गई. वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता आयरन एंड स्टील, और मौजूदा वेदांता एंटिटी भी लिस्टेड बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
बजाज फाइनेंस: मजबूत नतीजे
NBFC दिग्गज बजाज फाइनेंस का नेट प्रॉफिट 22 फीसदी उछलकर ₹5,553 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹4,546 करोड़ था. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 20 फीसदी बढ़कर ₹11,781 करोड़ रही, जो एक साल पहले ₹9,808 करोड़ थी.
शेफलर इंडिया: मुनाफे में जोरदार उछाल
शेफलर इंडिया का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 25.6 फीसदी उछलकर ₹316.1 करोड़ पर पहुंचा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹251.6 करोड़ था. रेवेन्यू भी 18.9 फीसदी बढ़कर ₹2,585.6 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2,174.4 करोड़ था.
इंडीजीन: मुनाफे में गिरावट, रेवेन्यू में तेजी
इंडीजीन का नेट प्रॉफिट Q4FY26 में 32.2 फीसदी गिरकर ₹79.7 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल ₹117 करोड़ था. हालांकि रेवेन्यू 32.8 फीसदी उछलकर ₹1,003.4 करोड़ रहा, जो Q4FY25 में ₹755.6 करोड़ था.
अदानी पावर: मुनाफे में 62% का उछाल
अदानी पावर का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 14.2 फीसदी बढ़कर ₹14,223 करोड़ पर पहुंचा, जो पिछले साल ₹12,451 करोड़ था. EBITDA 11.7 फीसदी Y-o-Y बढ़कर ₹4,732 करोड़ रहा. नेट प्रॉफिट 62 फीसदी की जोरदार छलांग लगाकर ₹4,017 करोड़ पर पहुंच गया.
फोर्स मोटर्स: मुनाफे में बड़ी गिरावट
फोर्स मोटर्स का प्रॉफिट Q4FY26 में 35.9 फीसदी गिरकर ₹278.5 करोड़ पर आ गया, जो पिछले साल ₹434.7 करोड़ था. हालांकि रेवेन्यू 8.2 फीसदी बढ़कर ₹2,549.8 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2,356 करोड़ था.
ये भी पढ़ें- सांधार टेक्नोलॉजी, पिट इंजीनियरिंग समेत ये Small Cap Stocks रहेंगे फोकस में, निवेशक रखें नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















