निक्सन से ओबामा तक चुनौती में रहा 'वॉर पावर्स एक्ट': ट्रंप ने दी 1 मई की डेडलाइन, आखिर अहम क्यों
वाशिंगटन/नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई क्या 1 मई 2026 के बाद जारी रहेगी? सवाल यह है कि क्या 1 मई के बाद भी अमेरिका यह कार्रवाई जारी रख सकता है या उसे रुकना होगा!
अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य हमला शुरू किया था, लेकिन इसकी अमेरिकी संसद को इसकी औपचारिक जानकारी 2 मार्च को दी गई। यही तारीख इस पूरे मामले में निर्णायक बनती है, क्योंकि इस आधार पर 60 दिन की समयसीमा तय होती है। यह समयसीमा अमेरिकी कानून वॉर पावर रेजोल्यूशन के तहत आती है।
1973 में लागू इस कानून का उद्देश्य राष्ट्रपति की युद्ध संबंधी शक्तियों को सीमित करना और कांग्रेस की भूमिका को मजबूत करना था। इसके अनुसार, यदि राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी के सेना का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 60 दिनों के भीतर कांग्रेस से इसकी अनुमति लेनी होती है। इस मामले में 2 मार्च से गिनती करने पर 1 मई वह अंतिम तारीख बनती है, जिसके भीतर ट्रंप प्रशासन को संसद की मंजूरी हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता, तो कानून के मुताबिक सैन्य कार्रवाई समाप्त करनी चाहिए।
मंजूरी हासिल करने के लिए अमेरिकी संसद—यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट—दोनों में साधारण बहुमत आवश्यक होता है। लेकिन, अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की अपनी पार्टी के कम से कम 10 सांसद इस युद्ध के खिलाफ हैं, जिससे बहुमत जुटाना कठिन हो सकता है।
हालांकि कानून स्पष्ट रूप से 60 दिन की सीमा तय करता है, लेकिन व्यवहार में स्थिति इतनी सीधी नहीं रही है। कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अतीत में वॉर पावल रेजोल्यूशन के प्रावधानों को पूरी तरह नहीं माना है। इनमें निक्सन, रोनाल्ड रीगन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, ओबामा और खुद ट्रंप रहे हैं। उनका तर्क रहा है कि यह कानून राष्ट्रपति की संवैधानिक शक्तियों में हस्तक्षेप करता है, खासकर जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और त्वरित सैन्य कार्रवाई की हो।
यदि कांग्रेस से मंजूरी नहीं मिलती, तो भी राष्ट्रपति किसी न किसी कानूनी व्याख्या या राष्ट्रीय सुरक्षा के तर्क के आधार पर सैन्य कार्रवाई जारी रखने की कोशिश कर सकते हैं। इससे कार्यपालिका और विधायिका के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है।
1 मई की समयसीमा केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम बन गई है। जिसमें ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि ट्रंप प्रशासन कांग्रेस से समर्थन हासिल करने में कामयाब रहता है या नहीं—और अगर नहीं, तो क्या वह कानून का पालन करेगा या फिर पहले की तरह परंपरा को चुनौती देने में यकीन रखेगा। क्या इस बार कांग्रेस और व्हाइट हाउस के बीच सहमति बनती है या फिर एक नया संवैधानिक विवाद खड़ा हो जाएगा?
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान सुपर लीग पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा दावा, PSL 2026 के बीच IPL को लेकर दिया अजीबोगरीब बयान
PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का समापन जल्द होने वाला है. पीएसएल 2026 का फाइनल 3 मई यानी रविवार को खेला जाने वाला है. PSL 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी पहले ही जगह बना चुकी है. अब इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समेन में कोई एक टीम उन्हें ज्वाइंन करेगी. उससे पहले पीएसएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी मुल्तान सुल्तान की टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है.
स्टीव स्मिथ से पाकिस्तान सुपर लीग में पूछा गया कि, आप दुनिया की कुछ टॉप लीग में खेल चुके हैं. PSL को आप किस रैंक पर रखते हैं और इस लीग में किस बैट्समैन और बॉलर ने आपको सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है. इस सवाल पर स्टीव स्मिथ ने ऐसा जवाब दिया है, जिसकी उम्मीद उनसे नहीं की गई थी. उन्होंने आईपीएल से अच्छा पीएसएल को बना दिया है.
स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
स्मिथ ने कहा कि, 'पाकिस्तान में मेरा समय बहुत अच्छा बीता है. मुझे पाकिस्तान सुपर में खेलने में बहुत मजा आया. पाकिस्तान में बहुत टैलेंट है. उम्मीद है मैं अगली बार फिर से पीएसएल में खेलने आऊंगा. पीएसएल आईपीएल से बेहतर है'.
Steve Smith Said "I had a great time in Pakistan. I really enjoyed playing in the PSL. There is a lot of talent in Pakistan. Hopefully, I will come back to play in the PSL again next time. PSL is better than the IPL."???? pic.twitter.com/F1ZOHpJS13
— Sheikh Abdullah ???????? (@Sheiikhabdulah) April 29, 2026
स्मिथ ने दिया अजीबो-गरीब बयान
स्टीव स्मिथ ने कहा कि, 'पाकिस्तान सुपर लीग में बहुत सारे इंप्रेसिव प्लेयर्स हैं. यह सच में एक बहुत अच्छी लीग रही है. यहां बहुत टैलेंट है, यह तो पक्का है. हमारी टीम में हमारे पास बहुत सारे क्वालिटी प्लेयर्स हैं. साहिबजादा फरहान, जाहिर है टॉप पर उनके साथ बैटिंग करना अच्छा रहा है. जिस तरह से वह गेम को आगे ले जाते हैं, हम साथ में अच्छा काम कर पाए हैं. एक दिन हो सकता है कि मैं फायर करूं और वह थोड़ी धीमी शुरुआत करे और अगले दिन वह फायर करे जबकि मैं थोड़ी धीमी शुरुआत करूं. तो, यह एक अच्छी पार्टनरशिप रही है. बॉलिंग के मामले में सभी टीमों में बहुत सारे क्वालिटी परफॉर्मर रहे हैं'.
Q: Steve, you’ve played in some of the top leagues in the world. Where do you rank the PSL & which batsman and bowler in this league have impressed you the most?
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 21, 2026
Steve Smith said, "There are a lot of impressive players. It’s been a really good league. There’s so much talent… pic.twitter.com/dMjSiLhBMH
स्टीव स्मिथ की फिटनेस पर उठे सवाल
इस वीडियो में स्टीव स्मिथ को देखकर उनकी फिटनेस का अंदाज लगाया जा सकता है. वो इस तरह की फिटनेस के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. इसी वजह से स्मिथ आईपीएल में अनसोल्ड रहे गए क्योंकि उन पर उम्र का तकाजा साफ दिखता है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया है. ऐसे में पीएसएल अनफिट विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खिला रहा है और उनसे बेहतर की उम्मीद कर रहा है.
Look at Steve Smith and just imagine the fitness standards in the PSL ????
— Jara (@JARA_Memer) April 30, 2026
Many players there are either unsold in the IPL, retired from international cricket, or not at peak fitness.
Even their own players are not fit—so how can they expect better from overseas players? ???? pic.twitter.com/anw9YBAsGz
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में तमाम टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अब वो जब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं तो पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें : रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिली क्या सजा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)





