Responsive Scrollable Menu

भारत में एआई इमेज टूल का बढ़ता क्रेज, चैटजीपीटी इमेज 2.0 के सबसे बड़े यूजर बने भारतीय

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। ओपेनएआई द्वारा चैटजीपीटी इमेज 2.0 लॉन्च करने के सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही भारत इसके सबसे बड़े यूजर बेस के रूप में सामने आया है। गुरुवार को यह जानकारी सामने आई है।

लेकिन आंकड़ों से परे, जो बात सबसे अलग दिखती है, वह यह कि भारत के लोग इस एआई टूल का इस्तेमाल नए तरीके से कर रहे हैं — इसे क्रिएटिविटी, पहचान और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के लिए उपयोग किया जा रहा है।

जहां पहले एआई को सिर्फ काम आसान करने वाला टूल माना जाता था, वहीं अब भारत में लोग इसे अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बना रहे हैं।

भारत के यूजर्स एनीमे स्टाइल पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक फोटो, फैंटेसी न्यूजपेपर कवर और टैरो कार्ड जैसी इमेज बना रहे हैं। खासकर युवा वर्ग इसे अपनी स्टाइल और पहचान दिखाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

इसकी लोकप्रियता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि चैटजीपीटी इमेज 2.0 में नई तकनीक जोड़ी गई है। यह कम शब्दों में भी डिटेल वाली इमेज बना सकता है, सही टेक्स्ट लिख सकता है (कई भाषाओं में), और जटिल निर्देशों को भी समझ सकता है।

इसमें सोचने-समझने की क्षमता भी जोड़ी गई है, जिससे यह यूजर के निर्देशों को बेहतर तरीके से समझकर अलग-अलग विकल्प दे सकता है और जरूरत पड़ने पर इंटरनेट की जानकारी का उपयोग भी कर सकता है।

लेकिन असली कहानी इस बात में छिपी है कि लोग इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। भारत यूजर्स इस टूल की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे है, और इससे प्रोफेशनल फोटो, लिंक्डइन स्टाइल हेडशॉट, पैपराजी से प्रेरित फ्लैश फोटो से लेकर मनमोहक पेस्टल स्प्रिंग सौंदर्य और फैशन-केंद्रित स्टाइल मी रूपांतरण तक सब कुछ बना रहे हैं।

रोजमर्रा की तस्वीरों को भी लोग इसमें बदलकर शानदार लुक दे रहे हैं, और पुरानी या खराब फोटो को भी बेहतर बना रहे हैं।

कुछ लोग इससे अलग तरह के प्रयोग भी कर रहे हैं, जैसे खुद को अखबार के पहले पेज पर दिखाना, टैरो कार्ड इमेज बनाना या भविष्य के घर और डिजाइन तैयार करना।

इसके अलावा भारत में खास ट्रेंड भी देखने को मिल रहे हैं, जैसे फिल्मी पोट्रेट कोलाज और पुराने (वाई2के) स्टाइल के रोमांटिक एडिट।

यह बदलाव दिखाता है कि अब एआई टूल्स सिर्फ तकनीकी काम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत में यह सोशल मीडिया, फैशन, फैन कल्चर और पर्सनल पहचान का हिस्सा बन चुके हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं मोनालिसा? आखिर कहां गायब है फरमान खान, वायरल गर्ल के केस में आया नया मोड़

Monalisa Pregnant News: आज मोनालिसा की कहानी सिर्फ एक वायरल खबर नहीं बल्कि सच, शक और सनसनी का ऐसा जाल है जिसमें हर धागा किसी बड़े खुलासे की तरफ इशारा करता है. जी हां, कुंभ मेले की भीड़ से निकलकर सोशल मीडिया की सुर्खियों तक पहुंची एक लड़की मोनालिसा भोसले सिर्फ एक पहचान नहीं बल्कि एक पहली बन चुका है. प्यार की कहानी बताई गई. शादी की तस्वीरें वायरल हुई. फिर सामने आए नाबालिक होने के आरोप. कानून की एंट्री हुई और मामला पहुंच गया पोक्सो तक और अब इस पूरे केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट आया प्रेगनेंसी का दावा. 

जी हां, मोनालिसा के पति फरमान खान का कहना है कि वो गर्भवती है और इसी वजह से वो पुलिस पूछताछ के लिए सामने नहीं आ सकती है. लेकिन सवाल ये है कि क्या रिश्तों की आड़ में कोई बड़ा सच छिपाया जा रहा है? ऐसे में आज हम इस पूरे मामले की हर रिपोर्ट आप तक पहुंचाएंगे. तो देखिए महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की रिपोर्ट. 

ये भी पढ़ें: 'मेरे बिना फिल्म नहीं बन सकती...', 'राजा शिवाजी' में कैसे हुई सलमान खान की एंट्री? रितेश देशमुख ने किया खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

हरभजन सिंह पंजाब के रहने वाले नहीं हैं... सिक्योरिटी हटाई तो कोर्ट में किसने कही ये बात?

Harbhajan Singh Security Controversy: राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पंजाब सरकार ने भज्जी को दी गई सिक्योरिटी वापस ले ली थी, जिसके बाद उनकी ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी. Thu, 30 Apr 2026 17:10:00 +0530

  Videos
See all

मीलॉर्ड के मदरसा प्रेम POSTMORTEM! | Allahabad High Court | Madrasa | UP | Muslim | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:43:12+00:00

AAJTAK 2 | PAWAN KHERA की गिरफ्तारी निश्चित? SUPREME COURT ने रखा फैसला सुरक्षित, क्या होगा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:41:48+00:00

Jaipur में 47 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित | Today News | Rajasthan | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:43:42+00:00

Oil Prices: Iran की तरफ से America के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बयान आया | US-Iran War | Ghalibaf #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers