Responsive Scrollable Menu

Rubika Liyaquat Show: क्या एग्जिट पोल वही बता रहे हैं जो बंगाल के लोगों के मन में चल रहा है?

Rubika Liyaqaut Show: पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त अपने सबसे हाई-वोल्टेज मोड़ पर पहुंच चुकी है. हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है क्या ममता बनर्जी का 'दीदी गढ़' बरकरार रहेगा या इस बार राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा? चुनाव के नतीजों से पहले माहौल इतना गर्म है कि एग्ज़िट पोल्स ने भी राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है. कुछ सर्वे बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं, जबकि कुछ टीएमसी के पक्ष में हल्का संतुलन बता रहे हैं. यानी तस्वीर अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है. सबसे बड़ी चर्चा वोटिंग पैटर्न और टर्नआउट को लेकर हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक, लाखों नाम वोटर लिस्ट से हटने के बावजूद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई है. यही बात अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन चुकी है कि अगर नाम कम हुए तो वोट ज्यादा कैसे पड़े? इसी बीच एसआईआर, महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों ने भी चुनावी नैरेटिव को प्रभावित किया. हर पार्टी ने अपने-अपने तरीके से इन मुद्दों को जनता के सामने रखा, लेकिन असली फैसला वोटर्स के हाथ में रहा. चुनाव प्रचार के दौरान भी बंगाल का माहौल पूरी तरह नाटकीय रहा कभी मछली और झालमुड़ी पर बहस, तो कभी आरोप-प्रत्यारोप और वीडियो क्लिप्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. लेकिन असली सवाल अब भी वही है क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे? क्या बंगाल में सत्ता का समीकरण बदलने वाला है?

Continue reading on the app

एसी रूम में रख दीजिए एक बाल्टी पानी, ऐसा होगा मैजिक कि यकीन करना होगा मुश्किल, जानिए क्या होगा फायदा

AC Tips: कभी किसी ने कहा है कि एसी रूम में एक बाल्टी ताजा पानी रख दीजिए. अगर नहीं कहा तो अब से ऐसा करने लगिए. यकीन मानिए अगर आप एसी वाले कमरे में एक बाल्टी पानी रख देंगे तो आप खुद पर जादू वाला प्रभाव देखेंगे. इसके वाजिब कारण है. इससे कई तरह के फायदे होंगे. जानिए क्यों

Continue reading on the app

  Sports

वीरेंद्र सहवाग ने कार्तिक को दी धमकी, दोनों के बीच बातचीत के बाद गर्माया माहौल

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक के बीच हो रही बातचीत अचानक उग्र हो गई। बात यहां तक पहुंच गई है कि सहवाग ने तो कार्तिक के मुंह पर रेड बुल स्प्रे करने की बात कह डाली। ये वाक्या बीते बुधवार मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद की बातचीत का है। 

सहवाग और मुरली कार्तिक क्रिकबज पर बात कर रहे थे। बातचीत में शार्दुल ठाकुर का जिक्र हुआ, जिन्हें मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया पर बॉलिंग के लिए एक भी ओवर नहीं दिया। मुंबई के फैसले पर सहवाग और कार्तिक दोनों ही हैरान दिखाई दिए। 

शार्दुल को लेकर बात करते हुए मुरली कार्तिक ने कहा कि मुझे भी समझ नहीं आया। शायद वो उन्हें एक विकल्प के रूप में लाए हों, लेकिन शायद वो भूल गए हों या फिर कुछ और हो। मुझे वाकई समझ नहीं आया। पता नहीं क्यों, मेरा भी चेहरा बिल्कुल आपके जैसा ही है। 

कार्तिक की बात खत्म होती कि, उससे पहले ही सहवाग ने शो के होस्ट से कहा कि क्या आप मुझे रेड बुल की कैन पास कर सकते हैं ताकि मैं उनके मुंह पर स्प्रे कर सकूं। सहवाग की ये बात सुनकर कार्तिक पूरी तरह से असहज नजर आए। ये सुनकर कार्तिक ने सहवाग से सवाल पूछा कि आप ही क्यों नहीं बताते? फिर सहवाग ने समझाया कि शार्दुल को गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है, तो कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि सवाल क्यों का है जिस पर सहवाग ने कहा कि, इस सवाल का जवाब हार्दिक पंड्या के पास है। 
Thu, 30 Apr 2026 17:28:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video | हवा में उड़ी कार फिर... | #caraccident #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:14:38+00:00

एग्जिट पोल के अनुमान के बाद ममता दीदी ने चौंकाया #mamatabanerjee #bengalexitpoll #anjana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:14:32+00:00

Mamata Banerjee on EXIT POLL LIVE: EXIT POLL देखते ही ममता का बड़ा ऐलान | TMC | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:13:20+00:00

सड़क पर खड़ी गाय पर टूट पड़ा शेर #shorts #lion #viralvideo #shortsvideo #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T12:13:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers