Responsive Scrollable Menu

काम की खबर: मई में इन तारीखों पर नहीं चलेगी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस पर भी अपडेट

मई महीने में भोपाल से जोधपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित कनकपुरा स्टेशन के यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (ट्रैक मेंटेनेंस) कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण भोपाल और जोधपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के कई फेरे रद्द किए गए हैं।

​भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14814)

​भोपाल से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन मई महीने में कुल 7 दिन निरस्त रहेगी। ​यह ट्रेन 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को भोपाल से नहीं चलेगी।

​जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14813)

जोधपुर से भोपाल की ओर आने वाली ट्रेन भी 7 ट्रिप के लिए रद्द की गई है। ​2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को यह गाड़ी जोधपुर से रवाना नहीं होगी।

जबलपुर-अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित

जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (12181/12182) ट्रेन 4 से 15 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर अजमेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन केवल जयपुर तक ही जाएगी और वहीं से वापस आएगी। गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही जाएगी। इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई और 12 से 15 मई तक अजमेर के स्थान पर जयपुर से चलेगी।

यदि आपने इन तारीखों में टिकट बुक किया है, तो यात्रा पर निकलने से पहले 139 पर कॉल करके या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Continue reading on the app

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया खरगोन के कतरगांव गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण, 24 घंटे में पूरा किया वादा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने वादे को एक दिन में ही धरातल पर उतारते हुए 30 अप्रैल की सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने 29 अप्रैल को घोषणा की थी कि वे किसी भी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक दौरा कर सकते हैं और अगले ही दिन उन्होंने ये कर दिखाया।

कतरगांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ चाय भी पी। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम मोहन यादव ने किया गेंहू उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को शब्दों से अमल में बदल दिया। कल यानी 29 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि वे किसी भी गेहूं उपार्जन केंद्र का अचानक दौरा कर सकते हैं और आज 30 अप्रैल को उन्होंने ठीक वैसा ही किया। सीएम आज सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव में बनाए गए गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने उपार्जन की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया, किसानों से लंबी चर्चा की और उनके साथ चाय भी पी। साथ ही उन्होंने केंद्र संचालकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के जरिए मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिया है कि उनकी सरकार सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उपार्जन प्रक्रिया की जमीनी निगरानी कर किसानों को बेहतर, तेज और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अप्रैल को महेश्वर में रात्रि विश्राम किया था।

किसानों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं

राज्य सरकार ने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। अब किसानों को छाया, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। साथ ही, किसान अब जिले के किसी भी उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेच सकते हैं।

गेहूं तौल में देरी न हो इसके लिए तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है और जरूरत के अनुसार इसे और बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा, किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिए बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूंटर, नेट कनेक्शन, कूपन ,गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं भी उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गुणवत्ता मानकों में भी राहत

सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं की गुणवत्ता से जुड़े मानकों में भी ढील दी है। चमक विहीन गेहूं की सीमा 50 प्रतिशत तक कर दी गई है, जबकि सूकड़े दानों की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6 प्रतिशत तक कर दी गई है।

उपार्जन के आंकड़े और लक्ष्य

प्रदेश में अब तक 9.83 लाख किसानों ने 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक किए हैं। वहीं, 5,08,657 किसानों से 22.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। पिछले वर्ष 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ था, जबकि इस वर्ष सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Continue reading on the app

  Sports

कभी नहीं सोचा था 15 साल के बच्चे से डर जाउंगा...वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने के बाद जैमीसन की सफाई

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जो सेलिब्रेशन किया उसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. इसको लेकर अब इस गेंदबाज ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि वो 15 साल के युवा ओपनर से डर गए थे. Sat, 2 May 2026 13:01:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand:नाबलिग हिन्दू बेटी से कट्टरपंथियों का गैंगरेप, सनातनियों में आक्रोश | #haridwar #sanatan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:59:01+00:00

Emergency Alert On Phones: केंद्र सरकार ने लॉन्च किया नया 'सुरक्षा कवच' | Government Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:46:55+00:00

Jabalpur Bargi Dam Accident: Cruise छोड़ भागे Pilot Mahesh ने बताया कैसे बची उसकी जान? Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:51:13+00:00

श्रमिक अधिकारों के लिए अमेरिका में निकली रैली! | Labor Rights | US Rally | US News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:49:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers