Responsive Scrollable Menu

पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को 35 साल बाद अचानक गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकन इमिग्रेशन एजेंसी ने उन्हें एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया और जेल भेज दिया। मीनू पर इमिग्रेशन कानून का उल्लंघन कर अमेरिका में रहने का आरोप है, जिसके चलते अब उनके डिपोर्टेशन की तैयारी की जा रही है। हालांकि उनके वकीलों का दावा है कि मीनू को ‘विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल’ की कानूनी सुरक्षा मिली हुई है और कोर्ट पहले ही उन्हें भारत न भेजने की बात स्पष्ट कर चुका है। हालांकि कोर्ट ने अभी तक उनके डिपोर्टेशन को लेकर कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया है। मीनू टेक्सास कोर्ट में पंजाबी, हिंदी और उर्दू की इंटरप्रेटर हैं और उनका बड़ा बेटा अमेरिकी सेना में अधिकारी है। कब क्या हुआ और क्यों फंसीं मीनू, सिलसिलेवार जानिए… सोशल मीडिया के लिए खिंचवाई फोटो मीनू बत्रा के वकील दीपक आहलूवालिया ने कहा कि अधिकारियों ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने जबरन मीनू के हाथ पीछे करवाकर फोटो खिंचवाई ताकि वह अपराधी लगें और कहा कि यह सोशल मीडिया के लिए है। जेल के अंदर मीनू अब अन्य महिलाओं की मदद कर रही हैं, जो अंग्रेजी नहीं जानतीं। वे बताती हैं कि वहां लोग डिप्रेशन में हैं और कई ने आत्महत्या की कोशिश भी की है। सरकार का तर्क, मीनू के पास नहीं है नागरिकता कोर्ट में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) का कहना है कि मीनू के पास 2000 का फाइनल रिमूवल ऑर्डर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्क परमिट होने का मतलब यह नहीं है कि कोई अमेरिका में कानूनी रूप से हमेशा रह सकता है। सरकार अब प्रवासियों को सेल्फ डिपोर्ट के लिए कह रही है। कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया दीपक आहलूवालिया का कहना है कि विदहोल्डिंग ऑफ रिमूवल मिलने के बाद इसे दो तरीकों से ही वापस लिया जा सकता है। यदि किसी ने अपराध किया हो तो आईसीई यह मोशन फाइल कर सकती है कि इसे वापस लिया जाए। दूसरा है 'कंट्री कंडीशन' फाइल किया जाना, जिसमें कहा जाता है कि हालात अब बदल गए हैं और मीनू को अपने मूल देश में कोई खतरा नहीं है। उनका कहना है कि इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा ऐसा कोई भी मोशन फाइल नहीं किया गया और न ही 26 वर्षों के दौरान आईसीई द्वारा उन्हें कोई नोटिस भेजा गया। मीनू बत्रा के पक्ष में आए ये लोग अमेरिकन ट्रांसलेटर्स एसोसिएशन पर मौजूद मीनू बत्रा की प्रोफाइल के मुताबिक उनके पास टेक्सास स्टेट से मास्टर लेवल कोर्ट इंटरप्रेटर का लाइसेंस मौजूद है। स्थानीय राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनुवादकों के संगठनों ने भी मीनू को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। मीनू बत्रा टेक्सास एसोसिएशन ऑफ ज्यूडिशियरी इंटरप्रेटर्स एंड ट्रांसलेटर्स' (TAJIT) की बोर्ड मेंबर भी रह चुकी हैं।

Continue reading on the app

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 30 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें एशियाई बाजार में आज गिरावट 29 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में बिना डेब्यू किए इस खिलाड़ी को मिल गया वर्ल्ड कप खेलने का मौका, WPL में रचा था इतिहास

Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इसमें नंदनी शर्मा के नाम ने चौंका दिया क्योंकि वो आज तक टीम इंडिया में कभी भी नहीं चुनी गई थीं। Sat, 02 May 2026 23:34:05 +0530

  Videos
See all

आंधी में महिला पर गिरा पेड़ लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाई | #viralvideo #shortsvideo #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:42:08+00:00

अंधेरी में दिखीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत #rakhisawant #entertainment #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:40:04+00:00

West Bengal Exit Poll: बंगाल को लेकर संघ ने किया चौंकाने वाला दावा! #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:37:06+00:00

ऐसा जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया | #shortsvideo #bhopal #jugaad #desiinnovation viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:37:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers