Responsive Scrollable Menu

यश ने पोस्टपोन की 'टॉक्सिक' की रिलीज, तो वरुण धवन ने तीसरी बार बदली 'है जवानी तो इश्क होना है' की डेट

डेविड धवन की आखिरी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट फिर से बदल गई है. इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने हिंट दिया था कि है जवानी तो इश्क होना है उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है. दो बार बदलने के बाद अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है.

Continue reading on the app

सिगरेट 17% तक महंगी हो सकती है:सोना एक दिन में ₹809 और चांदी ₹241 सस्ती हुई, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

कल की बड़ी खबर सिगरेट से जुड़ी रही। देश में अगले महीने से सिगरेट पीना महंगा हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख सिगरेट कंपनियां ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स मई में कीमतों में 17% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 809 रुपए घटकर 1,47,973 रुपए पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 1,48,782 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। एक किलो चांदी 241 रुपए गिरकर 2,36,300 रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. मई में 17% तक महंगी हो सकती है सिगरेट: इस खबर के बाद ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 7% तक चढ़े देश में अगले महीने से सिगरेट पीना महंगा हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख सिगरेट कंपनियां ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स मई में कीमतों में 17% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस खबर के बाद सोमवार यानी 29 अप्रैल को इन कंपनियों के शेयरों में 6.5% तक की तेजी दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. आज सोना-चांदी के दाम में गिरावट: चांदी ₹241 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹1.48 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में 29 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 809 रुपए घटकर 1,47,973 रुपए पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 1,48,782 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 241 रुपए गिरकर 2,36,300 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 28 अप्रैल को इसकी कीमत 2,36,541 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 609 अंक बढ़कर 77,496 पर बंद: निफ्टी भी 182 अंक चढ़ा, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही शेयर बाजार में 29 अप्रैल को बढ़त रही। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ। आज ऑटो, IT, रियल्टी और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। एक्सपर्ट्स के अनुसार UAE के तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक+ से बाहर निकलने की घोषणा का बाजार पर पॉजिटिव असर दिखा है। इससे ओपेक की कच्चे तेल की कीमतों पर नियंत्रण करने की ताकत कमजोर होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी से होगी। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं रामकृष्णा घोष? जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में किया डेब्यू, सीएसके ने ऑक्शन में 30 लाख में खरीदा था

Who is Ramakrishna Ghosh: महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्णा घोष ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हाई-वोल्टेज मैच में 28 वर्षीय घोष का चयन उनके बेहतरीन घरेलू प्रदर्शन का परिणाम है. विजय हजारे ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरने वाले घोष को 30 लाख की बेस प्राइस में सीएसके ने खरीदा था. अंक तालिका में संघर्ष कर रही सीएसके को अपने इस नए सितारे से इस बड़े मंच पर बड़ी उम्मीदें हैं. Sat, 2 May 2026 20:12:56 +0530

  Videos
See all

Israel Lebanon Ceasefire हुआ खत्म? Hezbollah के जवाबी हमले से उठा सवाल! |Trump News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:42:42+00:00

Great Nicobar Project Update : राहुल गांधी के सवालों का सरकार ने दिया जोरदार जवाब! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:37:49+00:00

US-Iran War Updates: Trump ने शांति प्रस्ताव ठुकराया, युद्ध की आशंका बढ़ी | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00

US-Iran War Updates: Iran का शांति प्रस्ताव Donald Trump को नहीं आया पसंद | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers