Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 30 April 2026: आज नृसिंह जयंती पर्व, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 30 April 2026: आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09 बजकर 12 मिनट तक है फिर पूर्णिमा और चित्रा नक्षत्र है. आज मुख्य रूप से नरसिंह जयंती मनाई जा रही है. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  30 अप्रैल 2026 गुरुवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 30 अप्रैल 2026 
वार- गुरुवार
तिथि - वैशाख शुक्ल चतुर्दशी रात 09 बजकर 12 मिनट तक उसके बाद पूर्णिमा होगी.
नक्षत्र-  चित्रा नक्षत्र सुबह 02.16 मिनट तक उसके बाद स्वाती नक्षत्र होगा.
योग-  वज्र योग और सिद्धि योग
करण- गर, वणिज और विष्टि करण
दिशा शूल- दक्षिण दिशा 
दिशा शूल उपाय- दही या गुड़ खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में दोपहर 01.14 मिनट तक उसके बाद तुला राशि होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 45 पर हुआ है.
सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 30 अप्रैल शाम 05.50 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 01 मई को सुबह 05.17 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:21 मिनट से 05:09 मिनट तक.
अमृत काल- शाम 07:20 बजे से शाम 09:04 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 05:58 बजे से 07:34 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 09:11 मिनट से सुबह 10:47 बजे तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 10:15 मिनट से सुबह 11:06 मिनट तक और दोपहर 03:24 बजे से दोपहर 04:15 बजे तक.

व्रत- नृसिंह जयंती 

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 29 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। वानखेड़े में रिकेल्टन ने 44 बॉल पर शतक लगाया। यह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। मैच में नमन धीर ने ट्रेविस हेड के 3 कैच भी छोड़े। पढ़िए मुंबई-हैदराबाद मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले 7 रिकॉर्ड 1. हैदराबाद ने IPL का चौथा सबसे बड़ा रनचेज किया सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 244 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों टारगेट हासिल किया था। 2. IPL 2026 में टूटा 200+ रन चेज का रिकॉर्ड इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ का टारगेट चेज हो चुका है, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 2025 में बना था, जब 9 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया गया था। 3. रिकेल्टन ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ा वानखेड़े स्टेडियम में रायन रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतक है। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। दोनों ने 45-45 गेंदों में अपने शतक पूरे किए थे। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, जबकि तिलक ने इसी साल गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था। 4. MI ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी आजमाए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सही कॉम्बिनेशन की तलाश में सबसे ज्यादा प्रयोग किए हैं। टीम अब तक अपने स्क्वॉड के 22 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार चुकी है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में 19-19 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 5. रिकेल्टन ने जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा रिकेल्टन ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाए। वे मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 114* रन बनाए थे। इस लिस्ट में क्विंटन डिकॉक (112*) तीसरे और रोहित शर्मा (109*) चौथे स्थान पर हैं। 6. मुंबई इंडियंस का IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243/5 का स्कोर बनाया। जोकि IPL इतिहास में मुंबई का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ 2024 में बना 247/9 टीम का हाईएस्ट स्कोर है। 2024 में ही हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 246/5 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 7. अभिषेक-हेड ने 6वीं बार शतकीय साझेदारी की हैदराबाद की ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने मुंबई के खिलाफ 123 रन की ओपनिंग साझेदारी की। उन्होंने IPL में छठवीं बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर ग्राउंड पर उतरी। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने बताया कि सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का निधन हो गया है। टीम ने बयान में कहा- ‘टीम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।’ 2. नीतीश रेड्डी ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज नीतीश रेड्डी ने मैच में अपने स्पेल की शुरुआत विकेट के साथ की। उन्होंने पहली गेंद पर ही विल जैक्स को कैच आउट कराया। रेड्डी की सटीक लाइन और लेंथ ने बल्लेबाज को गलती करने पर मजबूर किया और टीम को सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही उन्होंने मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। 3. रिकेल्टन ने सेंचुरी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिकेल्टन ने सिंगल लेकर IPL का अपना पहला शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर बैट पर रखा और हवा में लहराया। 4. प्रफुल्ल ने हाथ से स्टंप गिराया, गेंद नीचे रह गई मुंबई की पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी गेंद पर ही रनआउट का मौका गंवा दिया। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने रॉबिन मिंज को लो फुल टॉस डाली। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर पैड से टकराई और वहीं रुक गई। बल्लेबाज सिंगल के लिए दौड़े। प्रफुल्ल ने गेंद बिना कलेक्ट किए, हाथ से ही स्टंप बिखेर दी और रायन रिकेल्टन बाल-बाल बच गए। 5. नमन धीर ने ट्रैविस हेड के तीन कैच छोड़े हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को मुंबई के खिलाफ जीवनदान मिले। दोनों ही मौकों पर फील्डर नमन धीर थे। पहला मौका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नमन से बाउंड्री लाइन पर कैच छूट गया। 5वें ओवर में गजनफर की तीसरी गेंद पर नमन से फिर कैच छूटा और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई। 7वें ओवर में अश्वनी कुमार की तीसरी गेंद पर कैच छूटा। नमन गेंद लेकर बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए और हेड को छक्का मिल गया। दो बार नमन बाउंड्री लाइन से काफी अंदर खड़े थे। 6. गजनफर ने लगातार गेंद पर अभिषेक-ईशान को आउट किया हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में मुंबई के गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। चौथी गेंद पर पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगली ही गेंद पर गजनफर ने क्रीज पर आए ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 7. सलील ने तीन बाउंड्री लगा हैदराबाद को जिताया दूसरी पारी के 19वें ओवर में हैदराबाद के सलील अरोरा ने छक्के के साथ टीम को मैच जिताया। उन्होंने हार्दिक पंड्या के ओवर में पहली बॉल पर चौका लगाया। इसके बाद दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच उन्होंने अपनी टीम के नाम किया। -----------------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: 243 रन बनाने के बावजूद क्यों हार गई मुंबई इंडियंस? शुरुआती 6 ओवर ही बन गए सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट, जिससे सनराइजर्स ने लगाई लंबी छलांग

MI vs SRH Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रायन रिकल्टन की शतकीय पारी से 243 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, लेकिन सनराइजर्स ने 8 गेंद रहते मैच को जीत लिया. Thu, 30 Apr 2026 06:01:21 +0530

  Videos
See all

News ki Pathshala | Sushant Sinha: कब खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ? #iran #america #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:53+00:00

कितनी सीट जीतने का CM ममता बनर्जी ने किया दावा? #shorts #mamatabanerjee #bjpvstmc #bengalelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:49+00:00

Ganga Expressway: कैसे तय होता है एक्सप्रेस वे का टोल? | Expressway Toll | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:29+00:00

Pakistan News:IMF ने कैसे बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, कौन-कौन सी शर्तें लागू कीं ? Top News।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers