Responsive Scrollable Menu

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। वानखेड़े में रिकेल्टन ने 44 बॉल पर शतक लगाया। यह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। मैच में नमन धीर ने ट्रेविस हेड के 3 कैच भी छोड़े। पढ़िए मुंबई-हैदराबाद मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले 7 रिकॉर्ड 1. हैदराबाद ने IPL का चौथा सबसे बड़ा रनचेज किया सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 244 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों टारगेट हासिल किया था। 2. IPL 2026 में टूटा 200+ रन चेज का रिकॉर्ड इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ का टारगेट चेज हो चुका है, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 2025 में बना था, जब 9 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया गया था। 3. रिकेल्टन ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ा वानखेड़े स्टेडियम में रायन रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतक है। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। दोनों ने 45-45 गेंदों में अपने शतक पूरे किए थे। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, जबकि तिलक ने इसी साल गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था। 4. MI ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी आजमाए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सही कॉम्बिनेशन की तलाश में सबसे ज्यादा प्रयोग किए हैं। टीम अब तक अपने स्क्वॉड के 22 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार चुकी है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में 19-19 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 5. रिकेल्टन ने जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा रिकेल्टन ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाए। वे मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 114* रन बनाए थे। इस लिस्ट में क्विंटन डिकॉक (112*) तीसरे और रोहित शर्मा (109*) चौथे स्थान पर हैं। 6. मुंबई इंडियंस का IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243/5 का स्कोर बनाया। जोकि IPL इतिहास में मुंबई का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ 2024 में बना 247/9 टीम का हाईएस्ट स्कोर है। 2024 में ही हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 246/5 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 7. अभिषेक-हेड ने 6वीं बार शतकीय साझेदारी की हैदराबाद की ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने मुंबई के खिलाफ 123 रन की ओपनिंग साझेदारी की। उन्होंने IPL में छठवीं बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर ग्राउंड पर उतरी। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने बताया कि सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का निधन हो गया है। टीम ने बयान में कहा- ‘टीम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।’ 2. नीतीश रेड्डी ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज नीतीश रेड्डी ने मैच में अपने स्पेल की शुरुआत विकेट के साथ की। उन्होंने पहली गेंद पर ही विल जैक्स को कैच आउट कराया। रेड्डी की सटीक लाइन और लेंथ ने बल्लेबाज को गलती करने पर मजबूर किया और टीम को सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही उन्होंने मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। 3. रिकेल्टन ने सेंचुरी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिकेल्टन ने सिंगल लेकर IPL का अपना पहला शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर बैट पर रखा और हवा में लहराया। 4. प्रफुल्ल ने हाथ से स्टंप गिराया, गेंद नीचे रह गई मुंबई की पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी गेंद पर ही रनआउट का मौका गंवा दिया। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने रॉबिन मिंज को लो फुल टॉस डाली। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर पैड से टकराई और वहीं रुक गई। बल्लेबाज सिंगल के लिए दौड़े। प्रफुल्ल ने गेंद बिना कलेक्ट किए, हाथ से ही स्टंप बिखेर दी और रायन रिकेल्टन बाल-बाल बच गए। 5. नमन धीर ने ट्रैविस हेड के तीन कैच छोड़े हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को मुंबई के खिलाफ जीवनदान मिले। दोनों ही मौकों पर फील्डर नमन धीर थे। पहला मौका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नमन से बाउंड्री लाइन पर कैच छूट गया। 5वें ओवर में गजनफर की तीसरी गेंद पर नमन से फिर कैच छूटा और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई। 7वें ओवर में अश्वनी कुमार की तीसरी गेंद पर कैच छूटा। नमन गेंद लेकर बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए और हेड को छक्का मिल गया। दो बार नमन बाउंड्री लाइन से काफी अंदर खड़े थे। 6. गजनफर ने लगातार गेंद पर अभिषेक-ईशान को आउट किया हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में मुंबई के गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। चौथी गेंद पर पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगली ही गेंद पर गजनफर ने क्रीज पर आए ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 7. सलील ने तीन बाउंड्री लगा हैदराबाद को जिताया दूसरी पारी के 19वें ओवर में हैदराबाद के सलील अरोरा ने छक्के के साथ टीम को मैच जिताया। उन्होंने हार्दिक पंड्या के ओवर में पहली बॉल पर चौका लगाया। इसके बाद दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच उन्होंने अपनी टीम के नाम किया। -----------------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

IPL में आज गुजरात vs बेंगलुरु:सीजन में दूसरी बार आमना-सामना, रॉयल की नजरें टेबल टॉपर बनने पर

IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है। GT की नजरें बराबरी पर IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली। गिल संभाल रहे गुजरात की बैटिंग इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है। कोहली RCB के टॉप स्कोरर बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। धुप भी काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया

Continue reading on the app

  Sports

रहाणे के सामने हैदराबाद की रनमशीन को रोकने की चुनौती, डबल हैट्रिक के फिराक में कमिंस-किशन की जोड़ी

सनराइजर्स ने लगातार पांच मैच जीते हैं और नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. टीम ने अब तक छह मैच जीते हैं और तीन में हार मिली है. दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम को अभी तक संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उसने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में आठवें स्थान पर है. Sat, 2 May 2026 16:42:32 +0530

  Videos
See all

China On US-Iran War: America-Iran Ceasefire और होर्मुज पर China का बड़ा बयान | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:46:00+00:00

Congress Vs Himanta : "सबसे भ्रष्ट CM हैं हिमंता..." | #shorts #bidishaneog #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:47:01+00:00

Tipu Sultan Controversy: 'टीपू सुल्तान समाजवादी'...सपा की चुनावी बाजी ? | Akhilesh Yadav | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:44:40+00:00

इन लोगों का LPG कनेक्‍शन हो सकता है बंद #shortsvideo #lpgcylinder #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers