Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: आज का दिन कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के जातकों के लिए अशुभ! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 30 अप्रैल 2026 गुरुवार है. चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में दोपहर 01.14 मिनट तक उसके बाद तुला राशि होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope 30 April)

मेष राशि- आज का दिन शुभ फलदायी होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में नया निवेश अच्छा लाभ देगा. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. परिवार में शुभ काम होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गरीब को गुड़ दान करें.

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी बरतें. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा महासंयोग! इन 4 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगा बड़ा फायदा

उपाय- दुर्गा जी की पूजा करें.

मिथुन राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. शुभ समाचार प्राप्त होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. व्यापार में नई साझेदारी लाभ देगी. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि की संभावना है. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में पैसे का लेन-देन सावधानी से करें. मित्रों से विवाद होगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

सिंह राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत खराब हो सकती है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं.

कन्या राशि- आज का दिन शुभ होगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्त होगा. नौकरी में तरक्की होगी. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे

उपाय- देवी मंदिर में मिश्री दान करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. किसी से विवाद न करें. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. पुरानी बीमारी परेशान करेंगी. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. मित्रों के साथ यात्रा हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गरीब को केला दान करें.

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति अच्छी होगी. अनावश्यक खर्च बना रहेगा. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में हानि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.

कुंभ राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. शुभ समाचार मिलेगा. किसी से विवाद न करें. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में कोई भी निवेश संभलकर करें. मानसिक तनाव होगा. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होगा.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

मीन राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन की वजह से काम रुकेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें. कोई अपना धोखा दे सकता है. प्रेम संबंधों में मतभेद होंगे.

उपाय- विष्णु जी की पूजा करें.

ये भी पढ़ें- May 2026 Rajyog: मई में बदल रही है ग्रहों की चाल, बन रहे कई शुभ राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

परमवीर ने ‘मर्दानी3’ और ‘धुरंधर’ का ऑफर ठुकरा दिया था:बोले- सही वक्त नहीं था, सीरीज की स्टारकास्ट बोली- सपना टूटना मरने जैसा है

सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, टूटने और फिर खड़े होने की असली जर्नी है। दैनिक भास्कर से बातचीत में लेखक- निर्देशक-एक्टर अंबरीश वर्मा, एक्टर परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली ने खुलकर बताया कि कैसे यह शो उनकी जिंदगी के बेहद करीब है। जहां अंबरीश इसे जिम्मेदारी मानते हैं, वहीं परमवीर मानते हैं कि इस शो ने उन्हें अंदर से बदला। बातचीत में रिजेक्शन, बर्नआउट, और सपनों के टूटने का दर्द भी सामने आया, साथ ही ‘धुरंधर’ और ‘मर्दानी 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट छोड़ने के फैसले पर भी साफ जवाब मिले। पेश है कुछ प्रमुख अंश.. सवाल ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ आपके लिए क्या मायने रखता है? सीजन 2 कितना खास है? जवाब/अंबरीश वर्मा: ये मेरे जीवन का सबसे क्लोज शो है। इसकी कहानियां बहुत पर्सनल हैं और ऐसी कहानियां बार-बार नहीं मिलतीं, जो किसी की सोच या जिंदगी बदल सकें। सीजन 2 मेरे लिए सिर्फ करियर का मौका नहीं, एक जिम्मेदारी है- कुछ ऐसा कहने की, जो लोगों पर असर डाले। विजयंत कोहली: सीजन 1 एक हैप्पी एंडिंग पर खत्म हुआ था, इसलिए लोगों के मन में सवाल था कि सीजन 2 आएगा या नहीं। लेकिन जब पहला सीजन इतना पसंद किया गया, तो दूसरा बनाना एक जिम्मेदारी बन गया। इस बार एक्सपेक्टेशन भी ज्यादा है। परमवीर सिंह चीमा: ये शो सिर्फ अच्छा नहीं है, लोगों को मोटिवेट करता है। इसने मुझे भी अंदर से बदला है। मैं आज भी इसे देखकर खुद को याद दिलाता हूं कि अपने असली स्वभाव से मत भटक। सवाल : क्या इस शो ने आपकी सोच बदली? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: हां, बहुत। इंडस्ट्री में धीरे-धीरे इंसान थोड़ा शातिर हो जाता है, लेकिन इस शो ने मुझे खुद के मूल्यों पर टिके रहने की याद दिलाई। जब भी नेगेटिव सोच आती है, मैं खुद से कहता हूं- “डर छोड़, आगे बढ़।” सवाल: सपना टूटना मरने जैसा है, क्या आपने ऐसा महसूस किया है? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: हर इंसान इस फेज से गुजरता है। कोविड के दौरान मैंने सपने छोड़ भी दिए थे और घर लौट गया था। कई बार इतना बर्नआउट हो जाता है कि लगता है सब खत्म हो गया। लेकिन फिर खुद को टाइम देकर, थोड़ा रुककर, फिर से उठना पड़ता है, यही असली जंग है। सवाल: क्या कभी लगा कि ये जंग छोड़ दें? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: हां, कोविड के समय छोड़ दिया था। पैसों की दिक्कत थी, सर्वाइवल मुश्किल था। मैं किसान परिवार से हूं, जानता था घर से पैसे कैसे आ रहे हैं। लेकिन मेरे पिता ने कहा- “मैं तेरे साथ हूं, तू क्यों हार मान रहा है?” वही बात मेरे लिए टर्निंग पॉइंट बनी। सवाल: अंबरीश, आपकी कहानी इतनी रिलेटेबल कैसे बनी? क्या आप खुद टूटे हैं? जवाब/अंबरीश वर्मा: टूटना हर किसी की जिंदगी का हिस्सा है। पहले ये चीजें मुझे बहुत ज्यादा हिट करती थीं और लंबे समय तक असर रहता था। फिर समझ आया कि हम चीजों को जरूरत से ज्यादा महत्व दे देते हैं, इसलिए दर्द ज्यादा होता है। जब पर्सपेक्टिव बदलता है, तो वही चीजें उतनी भारी नहीं लगतीं। सवाल: लाइफ में मंजिल ज्यादा जरूरी है या सफर? जवाब/अंबरीश वर्मा: हम लाइफ को माइलस्टोन्स से जोड़ देते हैं- जैसे प्रमोशन, पैसा, शादी। लेकिन असल लाइफ वो है जो इनके बीच में होती है। जब ये समझ आता है, तो चीजों का असर कम हो जाता है। विजयंत कोहली: हम भागते रहते हैं, लेकिन रुककर जीना भूल जाते हैं। अगर छोटी खुशियां एन्जॉय नहीं कीं, तो ये दौड़ कभी खत्म नहीं होगी। सवाल : सबसे बड़ा चांस क्या मिला जिंदगी में? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: इस शो में मुझे नॉन-पंजाबी किरदार मिला, यही मेरे लिए लाइफ-चेंजिंग मौका था। इससे लोगों ने मुझे एक अलग नजर से देखना शुरू किया। अंबरीश वर्मा: नौकरी छोड़कर लिखना शुरू करना सबसे बड़ा चांस था। कुछ भी नहीं था, लेकिन वही रिस्क मेरी जिंदगी बदल गया। विजयंत कोहली: इस शो ने मेरी “सॉफ्ट” इमेज तोड़ी और मुझे एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका दिया। सवाल: सबसे मुश्किल दौर या रिजेक्शन? जवाब/अंबरीश वर्मा: 2019 में नौकरी छोड़ने के बाद कोई काम नहीं था। गिल्ट और डर दोनों थे- क्या कर रहा हूं मैं? वो फेज बहुत भारी था, लेकिन वहीं से रास्ता बना। विजयंत कोहली: एक्टर की जिंदगी में रिजेक्शन रोज होता है। इसे स्वीकार करना ही सबसे बड़ी सीख है। सवाल : क्या कभी लगा कि फैसला गलत था? जवाब/अंबरीश वर्मा: अगर आप किसी से पूछ रहे हो कि छोड़ूं या नहीं , तो आप तैयार नहीं हो। जब आप अंदर से कन्विंस्ड होते हो, तो खुद ही कदम उठाते हो। मैंने भी बिना पूछे नौकरी छोड़ी थी। सवाल: ‘मर्दानी 3’ और ‘धुरंधर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ने की खबरें आईं, सच क्या है? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: ‘मर्दानी 3’ का मामला सीधा था, उस समय मैं एक ही फिल्म कर सकता था। मेरे पास ऑप्शन था ‘तेरे इश्क में’ और ‘मर्दानी 3’ का। मैंने ‘तेरे इश्क में’ चुनी, क्योंकि मैं आनंद सर के साथ काम करना चाहता था और उस वक्त वही सही लगा। जहां तक ‘धुरंधर’ जैसे रोल की बात है तो हर रोल की एक टाइमिंग होती है। अगर वही रोल मुझे 2 साल पहले मिलता, तो शायद मैं कर लेता। लेकिन अब लगा कि वो मेरे लिए सही फिट नहीं है। मैं मानता हूं कि हर इंसान की अपनी किस्मत और अपनी यात्रा होती है। और एक बात, अगर मैं हर रोल खुद ही करता रहूंगा, तो बाकी लोग क्या करेंगे? सवाल: क्या अब आपको सपने जैसे ही रोल ऑफर होते हैं? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: हां, कई बार कॉल आते हैं कि “सपने वाला ही किरदार करना है।” लेकिन मैं साफ कहता हूं, अगर वही करना है, तो किसी और को ले लो। मैं खुद को रिपीट नहीं करना चाहता। विजयंत कोहली: मेरे साथ भी ऐसा होता है। लोग उसी तरह का रोल ऑफर करते हैं। तब हमें कहना पड़ता है,थोड़ा अलग लिखो, कुछ नया दो, तभी मजा आएगा। सवाल : सबसे यादगार मौका या चांस? जवाब/परमवीर सिंह चीमा: जब अंबरीश भाई ने मुझे इस किरदार के लिए चुना, वो मेरे लिए लाइफ-चेंजिंग था। मैं आज भी उन्हें मैसेज करके कहता हूं, आपने मुझे मेरी जिंदगी का बेस्ट किरदार दिया। अंबरीश वर्मा: मेरे लिए भी ये लकी था कि मुझे ऐसे एक्टर्स मिले, जो किरदार में फिट बैठते हैं। इससे मेरा काम आसान हुआ। सवाल: इस शो का असली मैसेज क्या है? जवाब/अंबरीश वर्मा: अगर आपका काम किसी की जिंदगी में थोड़ा भी बदलाव ला सके, तो वही सबसे बड़ी सफलता है। परमवीर सिंह चीमा: ये शो सिखाता है- डर होगा, गिरोगे, लेकिन खुद को मत छोड़ो। विजयंत कोहली: और सबसे जरूरी- सफर को जीना सीखो, सिर्फ मंजिल के पीछे मत भागो।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के 16.35 करोड़ रुपए पानी डूब गए, टीम को चूना लगा रहा है ये भरोसेमंद खिलाड़ी, सीजन खत्म होते ही होगा रिलीज

IPL 2026 Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव एक बार फिर आईपीएल 2026 में फेल गए हैं. मुंबई ने सूर्या को आईपीएल 2026 के लिए 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन इस धाकड़ खिलाड़ी ने अब टीम के सिरदर्द को बढ़ा दिया. ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीजन के खत्म होते ही उन्हें रिलीज किया जा सकता है. Thu, 30 Apr 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Pakistan News:IMF ने कैसे बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, कौन-कौन सी शर्तें लागू कीं ? Top News।World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:21+00:00

कितनी सीट जीतने का CM ममता बनर्जी ने किया दावा? #shorts #mamatabanerjee #bjpvstmc #bengalelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:49+00:00

News ki Pathshala | Sushant Sinha: कब खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ? #iran #america #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:53+00:00

May New Rules :1 मई से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम? | N18V | Top | Breaking | Tax News | Salary| LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T01:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers