Responsive Scrollable Menu

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत? Reproductive Health सुधारने के लिए रामबाण है यह 1 आसन

खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई सारी बॉडी प्रॉब्लम बन जाती है। आजकल पीरियड्स के दौरान फर्टिलिटी से संबंधित काफी दिक्कतें देखने को मिलती है। खान-पान सही न होने के कारण और तनाव का अधिक बढ़ने से पीरियड और ओव्युलेशन अनियमित हो जाती है। कई बार कंसीव करने में काफी समस्या देखने को मिलती है। 
लेकिन डाइट, और लाइफस्टाइल को सही से रखने से आप इन समस्याओं से बच सकती हैं। पीरियड्स को नियमित बनाने और फर्टिलिटी को सुधारने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आप कौन-सा योग करना चाहिए।

सुप्त बद्ध कोणासन कैसे करें?
इस आसन को करना बेहद आसान है ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर आप रुटीन में योगा नहीं करती हैं, तो आपको शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। वैसे आप इसे शुरुआत में किसी योगा ट्रेनर की निगरानी में कर सकती हैं।

- इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा बैठ जाएं।

- इसको आप सोने से पहले बिस्तर पर भी कर सकते हैं।

- अब आपको सांस छोड़ते हुए घुटनों के मोड़ना है और एड़ी को पेल्विक फ्लोर की तरफ ले जा सकता है।

- दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाकर घुटनों को तितली की तरह दोनों ओर खोलें।

 - इस बात का ध्यान रखें कि पैरों के तलवे हमेशा एकदम जुड़े हुए होने चाहिए।

 - एड़ियों को पेल्विक फ्लोर के जितना हो सके, उतना पास लाएं।

- रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें और हाथों को शरीर से थोड़ा दूर, हथेलियां की ओर रखें।

- सांस लेते हुए घुटनों को ऊपर की तरफ ले जाएं।

 - आपको पेल्विक फ्लोर पर खिचाव महसूस होना चाहिए।

 - इसके बाद पैरों को वापस पहली पोजीशन में ले आएं।

सुप्त बद्ध कोणासन के पीरियड्स और फर्टिलिटी के लिए फायदे
- इस आसन के करने से पीरियड्स में होने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

- सुप्त बद्ध कोणासन महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है।

 - यह पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधरता है और इससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच जाती है।

- इससे पेल्विक फ्लोर का तनाव कम होता है।

- अगर आप इसे सोने से पहले करती हैं, तो स्ट्रेस कम हो जाता है।

 - यह हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करता है और ओव्युलेशन को हेल्दी बना सकता है।

- इससे शरीर रिलैक्स होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।

- यदि आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इसे रुटीन का हिस्सा जरुर बनाएं। 

Continue reading on the app

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया बनीं गोल्डन गर्ल्स, बॉक्सिंग में जीते स्वर्ण पदक, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं, जहाँ 10वें दिन मुक्केबाजी स्पर्धा में दोहरी स्वर्णिम सफलता ने देश को गर्व से भर दिया है क्योंकि भारत की बेटियों प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। इन दो स्वर्ण पदकों के साथ मुक्केबाजी में भारत को यह दूसरा और इन प्रतियोगिता में कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला है, जिससे पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।

सबसे पहले भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में हराकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बनाए रखा था, यानि उन्होंने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और पहली बार यह स्वर्णिम सफलता अपने नाम की है।

इसके तुरंत बाद, महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा भारवर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने भी नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जैस्मिन और मिकेला वॉल्श के बीच इस फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जहाँ मैच के पहले राउंड में जैस्मिन ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे राउंड में जैस्मिन ने शानदार वापसी करते हुए पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल कर सर्वसम्मति से जीत हासिल की, और अंत में उन्होंने यह मैच 5-0 से जीतकर भारत को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां और बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका भारत का स्थान

इन स्वर्णिम सफलताओं के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है क्योंकि खेल के 10वें दिन की शुरुआत तक भारत ने कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए थे, जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया कुल 132 पदकों के साथ इस तालिका में पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

सीएम मोहन यादव ने दोनों महिला खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के स्वर्ण पदक जीतने पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, जिसमें नेता और अभिनेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी खुशी व्यक्त की है। इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इन दोनों प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 54KG Boxing Event में भारत की बेटी प्रीति पवार को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

उन्होंने जैस्मिन लंबोरिया के लिए भी लिखा कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 57KG Boxing Event में भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ सीएम ने आगे कहा कि ‘आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश की असंख्य बेटियों को प्रेरणा देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।’

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Jharkhand Protest पर Rahul Gandhi चुप क्यों? ये है असली वजह? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:07:36+00:00

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | FCRA Bill 2026 | Headlines Today | Top 100 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers