कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया बनीं गोल्डन गर्ल्स, बॉक्सिंग में जीते स्वर्ण पदक, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं, जहाँ 10वें दिन मुक्केबाजी स्पर्धा में दोहरी स्वर्णिम सफलता ने देश को गर्व से भर दिया है क्योंकि भारत की बेटियों प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर तिरंगे का मान बढ़ाया है। इन दो स्वर्ण पदकों के साथ मुक्केबाजी में भारत को यह दूसरा और इन प्रतियोगिता में कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला है, जिससे पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।
सबसे पहले भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को एकतरफा अंदाज में हराकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बनाए रखा था, यानि उन्होंने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और पहली बार यह स्वर्णिम सफलता अपने नाम की है।
इसके तुरंत बाद, महिला मुक्केबाजी के 57 किग्रा भारवर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने भी नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जैस्मिन और मिकेला वॉल्श के बीच इस फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, जहाँ मैच के पहले राउंड में जैस्मिन ने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे राउंड में जैस्मिन ने शानदार वापसी करते हुए पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल कर सर्वसम्मति से जीत हासिल की, और अंत में उन्होंने यह मैच 5-0 से जीतकर भारत को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां और बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका भारत का स्थान
इन स्वर्णिम सफलताओं के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है क्योंकि खेल के 10वें दिन की शुरुआत तक भारत ने कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए थे, जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया कुल 132 पदकों के साथ इस तालिका में पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।
सीएम मोहन यादव ने दोनों महिला खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया के स्वर्ण पदक जीतने पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, जिसमें नेता और अभिनेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी खुशी व्यक्त की है। इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इन दोनों प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 54KG Boxing Event में भारत की बेटी प्रीति पवार को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
प्रीति का गोल्डन पंच…
Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 54KG Boxing Event में भारत की बेटी प्रीति पवार को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश की असंख्य बेटियों को प्रेरणा देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।… pic.twitter.com/XtfG2MZqJK
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 1, 2026
उन्होंने जैस्मिन लंबोरिया के लिए भी लिखा कि ‘Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 57KG Boxing Event में भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ सीएम ने आगे कहा कि ‘आपकी यह स्वर्णिम सफलता देश की असंख्य बेटियों को प्रेरणा देगी। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।’
Kudos Jaismine…????????
Glasgow, Commonwealth Games-2026 में Women’s 57KG Boxing Event में भारत की प्रतिभाशाली मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह ऐतिहासिक विजय ने सम्पूर्ण भारत को गौरवान्वित किया है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए… pic.twitter.com/sJ2yWhQQJx
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 1, 2026
UPI का जुलाई में नया रिकॉर्ड, 2366 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए:कुल ₹29.88 लाख करोड़ की वैल्यू का लेनदेन हुआ, FASTag वॉल्यूम 4% घटा
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने जुलाई 2026 में 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शन के साथ अपना अब तक का सबसे ज्यादा मंथली वॉल्यूम दर्ज किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, इस दौरान कुल ₹29.88 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। जून की तुलना में जुलाई में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 4.1% और वैल्यू में 3.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कैशफ्री पेमेंट्स के को-फाउंडर रीजू दत्ता ने इस ग्रोथ पर कहा कि जुलाई में ऐसी कोई परिस्थितियां नहीं थीं, जिसका मतलब है कि यह ग्रोथ किसी मौसमी या स्ट्रक्चरल इवेंट के बजाय पूरी तरह से ऑर्गेनिक और रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन बिहेवियर की वजह से हो रही है। सालाना आधार पर वॉल्यूम में 22% का बड़ा उछाल अगर पिछले साल की इसी अवधि (जुलाई 2025) से तुलना करें, तो यूपीआई ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 22% का जोरदार उछाल आया है। वहीं, ट्रांजैक्शन वैल्यू में भी सालाना आधार पर 19% की बढ़ोतरी देखी गई है। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रोजमर्रा का हिस्सा बना UPI पेनियरबाय के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आनंद कुमार बजाज ने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव मेट्रो शहरों से परे हो रहा है। टियर 2, टियर 3 और ग्रामीण बाजारों में यूपीआई कभी-कभार इस्तेमाल होने वाले विकल्प से हटकर रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन का हिस्सा बनता जा रहा है। कंज्यूमर स्थानीय खरीदारी, रिचार्ज, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे बढ़ती पहचान, व्यापक स्वीकार्यता और कम्युनिटी में भरोसेमंद मदद का सपोर्ट मिल रहा है। IMPS में 3% की बढ़त, डेली ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹22,958 करोड़ पहुंची इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम जुलाई में 3% बढ़कर 364 मिलियन (36.4 करोड़) पर पहुंच गया, जो जून में 354 मिलियन और मई में 358 मिलियन था। वैल्यू के लिहाज से यह ₹7.12 ट्रिलियन रहा, जिसमें जून (₹6.77 ट्रिलियन) और मई (₹6.96 ट्रिलियन) के मुकाबले 5% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। फास्टैग में गिरावट: जुलाई में वॉल्यूम 4% घटा फास्टैग ट्रांजैक्शन में जुलाई महीने के दौरान थोड़ी सुस्ती देखने को मिली। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में 3% की बढ़ोतरी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए होने वाले लेनदेन में जुलाई में सुधार दर्ज किया गया। क्या होते हैं NPCI के ये डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म? ये खबर भी पढ़ें… CBI ने अनिल अंबानी पर FIR दर्ज की: रिलायंस कैपिटल पर EPFO को ₹1,816 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप CBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड और इसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ FIR दर्ज की है। कंपनी पर EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को 1816.22 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप है। अधिकारियों ने शनिवार, 1 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









