2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? टीम इंडिया में वापसी पर दिग्गज गेंदबाज ने खुद तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने साफ कहा है कि अब उनकी प्राथमिकता भारतीय टीम में वापसी नहीं है। वह सिर्फ क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और जुनून की वजह से खेल रहे हैं। उनके इस बयान के बाद उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग गया है।
दरअसल भुवनेश्वर कुमार पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं लेकिन नवंबर 2022 के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से चयन को लेकर नाराजगी नहीं जताई। हाल ही में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम में उनका नाम शामिल करने की बात कही थी। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अब खुद भुवनेश्वर ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।
भुवनेश्वर कुमार बोले – अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अब किसी के सामने खुद को साबित करने के दबाव में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है और वह उस सफर को गर्व के साथ देखते हैं। अगर भविष्य में फिर कभी मौका मिलता है तो वह उसका स्वागत करेंगे, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर है।
भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि उम्र और अनुभव के साथ उनकी सोच बदल चुकी है। पहले लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाना था, लेकिन अब उनका नजरिया अलग है। उनका मानना है कि खिलाड़ी को उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो उसके नियंत्रण में हों। यही वजह है कि वह अब फिटनेस, अनुशासन और प्रदर्शन पर फोकस कर रहे हैं। उनके मुताबिक क्रिकेट उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जुनून है और इसी कारण वह घरेलू क्रिकेट तथा आईपीएल में पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे हैं।
IPL में अनुभव बना ताकत
वहीं भुवनेश्वर कुमार पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं और अपनी स्विंग गेंदबाजी से लगातार प्रभाव छोड़ते रहे हैं। नए गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता आज भी उन्हें खास बनाती है। हालांकि भारतीय टीम में अब युवा तेज गेंदबाजों को लगातार मौके मिल रहे हैं और चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने पर भी ध्यान दे रहे हैं।
UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए UP Police Constable scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक (Aggregate Marks), विषयवार अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी विवरण दर्ज होंगे।
रोल नंबर-वाइज लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रोल नंबर-वाइज पीडीएफ लिस्ट भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर UP Police Constable roll number-wise list PDF लिंक पर क्लिक करें।
- यह पीडीएफ फाइल आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- लिस्ट को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
इस भर्ती परीक्षा और परिणाम से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi









