कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन, 39 मेडल के साथ चौथा स्थान हासिल किया, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया है। दरअसल पहली नजर में यह आंकड़ा 2022 के मुकाबले कम लग सकता है, लेकिन इस बार खेलों की संख्या और भारतीय दल दोनों छोटे थे। वहीं इसके बावजूद भारत का मेडल कन्वर्जन रेट बेहतर रहा, जो टीम के मजबूत प्रदर्शन की कहानी बताता है।
दरअसल भारत ने इस बार ग्लासगो में 123 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जबकि बर्मिंघम 2022 में 210 खिलाड़ी शामिल थे। सबसे खास बात यह रही कि 123 खिलाड़ियों में से 38 खिलाड़ी मेडल जीतने में सफल रहे। यानी लगभग 31 प्रतिशत खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया, जो पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इस बार कई ऐसे खेल कार्यक्रम शामिल नहीं थे, जिनमें भारत परंपरागत रूप से ज्यादा मेडल जीतता रहा है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने कई नए रिकॉर्ड बनाए और उम्मीद से ज्यादा गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
बॉक्सिंग बनी भारत की सबसे बड़ी ताकत
वहीं इस बार भारत के लिए सबसे सफल खेल बॉक्सिंग रहा है। दरअसल भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पहली बार भारत ने एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में सात बॉक्सिंग गोल्ड जीते। इससे साफ हो गया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी भारतीय बॉक्सिंग टीम मजबूत दावेदार रहेगी। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग से 8, एथलेटिक्स से 10, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 पदक मिला। जूडो में भी भारत ने नया इतिहास बनाया, जहां अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर इस खेल में देश की नई पहचान बनाई। पैरा एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमित खिलाड़ियों के बावजूद कई पदक जीते। कुल मिलाकर भारत के 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए, जिससे साफ है कि इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।
एथलेटिक्स में गोल्ड की कमी
हालांकि एथलेटिक्स में भारत को सबसे ज्यादा निराशा गोल्ड मेडल नहीं मिलने से हुई। इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक जरूर जीते, लेकिन कोई भी खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल नहीं कर सका। नीरज चोपड़ा सिल्वर तक सीमित रहे, जबकि यशवीर सिंह, गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर और अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीतकर भारत की झोली भरी। वेटलिफ्टिंग में भी भारत ने 8 पदक जीते, लेकिन केवल मीराबाई चानू गोल्ड जीत सकीं। दूसरी ओर लॉन बॉल्स, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग और साइक्लिंग जैसे खेलों में भारत को पदक नहीं मिला। इसके बावजूद कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भविष्य की उम्मीदें बढ़ाई हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11,403 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम
आयु सीमा में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान या संबंधित प्रमाणपत्र भी आवश्यक होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850
एससी / एसटी / PwBD / ESM / DESM: ₹175
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration के माध्यम से पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi











